अपने पसंद के स्टार से बात करने का आपका भी सपना होगा पूरा, google के इस खास प्रोजेक्ट से मिलेगा मौका
अपने पसंदीदा कलाकार या फिर बड़ी हस्ती से बात करने का सपना हर किसी का होता है। अगर आप भी उनमें से एक हैं, जो कि अपने पसंदीदा कलाकार या किसी मशहूर व्यक्ति से बात करने का शौक रखते हैं तो Google जल्द ही आपका यह सपना पूरा कर सकता है।
बता दें कि Google एक खास प्रकार के प्रोजेक्ट पर काम कर रहा है, जिसमें AI Chatbots किसी फैमस सेलिब्रिटी की तरह रिएक्ट करेगा। कंपनी द्वारा की जा रही इस नई प्लानिंग में AI Chatbots के साथ लोगों को किसी फैमस यूट्यूबर या फिर हॉलीवुड कलाकार के वर्चुअल वर्जन से बात करने का मौका मिलेगा।

क्या खास प्लानिंग में जुटा हुआ है Google
रिपोर्ट्स के मुताबिक, Google का यह प्रोजेक्ट बताएगा कि गूगल किस तरह से मजेदार तरीके से किसी बड़ी हस्ती को लोगों के साथ कनेक्ट कर मनोरंजन का साधन बनाया सकता है। कंपनी की इस खास प्लानिंग का Google Gemini AI भी हिस्सा हो सकता है।
रिपोर्ट्स में ऐसा दावा किया जा रहा है कि यह प्रोजेक्ट google एग्जिक्यूटिव और टेन टीम द्वारा संभाला जाएगा। हालांकि, इस बारे में कंपनी की तरफ से कोई ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है कि इस प्रोजेक्ट के लिए Google और क्या-क्या करने वाला है। लेकिन ऐसी खबरें जरूर सामने आ रही हैं कि कंपनी कई बड़ी हस्तियों से बात कर रही है, ताकि उनका AI अवतार तैयार किया जा सके।
प्रोजक्ट से यूजर्स को मिलेगी यह सुविधा
रिपोर्ट्स के मुताबिक, Gemini AI बड़े स्टार्स के साथ बातचीत तक ही सीमित नहीं रहेगा। Google की यह प्लानिंग है कि लोग खुद की AI पर्सनैलिटी तैयार करें। AI पर्सनैलिटी तैयार करने के लिए यूजर्स को इमेजनरी कैरेक्टर के बारे में थोड़ी सी डिटेल्स को शेयर करनी होगी। इसके बाद AI अवतार आपके दोस्त के रूप में खुद को प्रजेंट करने के लिए तैयार हो जाएगा।
इस प्रोजेक्ट का कितना होगा चार्ज
फिलहाल कंपनी इस प्रोजेक्ट पर Google लैब्स में काम कर रही है। वहीं अगर Google Gemini AI Chatbot वास्तव में तैयार हो जाता है, तो यह यूजर्स को कभी भी आसानी से अपने पसंद के स्टार से बात करने का मौका देगा। दूसरी तरफ गूगल अपने इस प्रोजेक्ट के लिए यूजर्स से कितना चार्ज लेगा या इसकी सर्विस फ्री होगी, ऐसी कोई जानकारी सामने नहीं आई है। फिलहाल इस प्रोजेक्ट के बारे में अभी कुछ भी पूरी तरह से स्योरिटी के साथ नहीं कहा जा सकता है।


Click it and Unblock the Notifications







