Home
News

X पर ब्लॉक के बाद भी नहीं छुपेगी आपकी पोस्ट, एलन मस्क का शानदार अपडेट

अगर आप X (Twitter) का यूज करते हैं, तो ये खबर आपके लिए बेहद ही काम की हो सकती है। दरअसल, X के मालिक एलन मस्क ने जब से इस वेबसाइट की कमान अपने हाथों में ली है, तब से लेकर आज तक इसमें हमें कई बडे-बड़े बदलाव देखने को मिले हैं।

एक्स को एवरीथिंग ऐप बनाने की प्लानिंग में मस्क इसमें लगातार नए-नए अपडेट की पेशकश कर रहे हैं। ऐसे में इसमें एक और बदलाव की खबर सामने आई है। यह बदलाव ब्लॉक किए गए यूजर्स के लिए बहुत ही काम का साबित हो सकता है।

X पर ब्लॉक करने के बाद भी नहीं छुपेगी आपकी पोस्ट

क्या है X का नया फीचर

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म में यूजर्स के लिए एक महत्वपूर्ण अपडेट को लॉन्च किया गया है, ताकि ब्लॉकिंग के फीचर्स के कम किया जा सके। इस नए फीचर के बाद यूजर्स ने अगर किसी पोस्ट को पब्लिक सेटिंग में सेट किया हुआ है, तो उनके पोस्ट को वो लोग भी देख सकेंगे, जिन्हें उनके द्वारा ब्लॉक किया गया है।

लेकिन ब्लॉक यूजर्स आपके पब्लिक पोस्ट की इंगेजमेंट देखने में सक्षम नहीं होंगे। इंगेजमेंट का मतलब यह है कि ब्लॉक यूजर्स पोस्ट पर आए लाइक, कमेंट और रिपोस्ट को नहीं देख सकेंगे।

इस नए फीचर की जानकारी X की इंजीनियरिंग टीम ने अपने ऑफिशियल एक्स अकाउंट पर एक पोस्ट के माध्यम से दी है। इसके अतिरिक्त, अगर आप एक्स पर कोई पब्लिक पोस्ट करेंगे, तो भी आपके स्क्रीन पर एक पॉप अप नोटिफिकेशन आ रहा है, जिसके माध्यम से यूजर्स को इस नए फीचर की जानकारी दी जा रही है।

क्या होंगे नए फीचर के लाभ

इसका सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि ब्लॉक किए गए यूजर्स भी आसानी सी पब्लिक पोस्ट को देखने में सक्षम होंगे। ब्लॉक किए गए यूजर्स को अब वह व्यक्ति जिसने उसे ब्लॉक किया है, उसके द्वारा किए गए दुर्व्यवहार को देखने और रिपोर्ट करने की परमिशन भी मिलेगी।

वहीं, यूजर्स अभी भी 'Protected Posts' फीचर का यूज करके इस चीज को सीमित कर सकते हैं कि आपकी पोस्ट को कौन देख सकता है और कौन नहीं। इस फीचर के यूज से केवल वही लोग आपकी पोस्ट को देख सकेंगे, जो कि आपके फॉलोवर्स हैं।

 
Best Mobiles in India

English summary
Elon Musk has come up with a new update on X, in which if the users have set any post in public setting, then their post will be visible even to those people who have been blocked by them.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X