व्हाट्सएप से डिलीट करके भी डिलीट नहीं होती आपकी चैट!
व्हाट्सएप पर आप कई बार अपनी चैट डिलीट करते होंगे। कभी मैमोरी की वजह से तो कभी पर्सनल इश्यूज़ की वजह से हम व्हाट्सएप चैट को हम डिलीट कर देते हैं। जिसके बाद आपके सामने से व्हाट्सएप चैट गायब हो जाती है, यानी डिलीट हो जाती है लेकिन नहीं। चैट डिलीट नहीं होती है, बल्कि करीब दो महीने तक वो चैट सेव रहती है।
खैर ऐसा हम नहीं कह रहे हैं यह कहना iOS रिसर्चर जोनाथन डिजायरस्की का, जो कि कहते हैं व्हाट्सएप आपकी चैट को सेव रखता है। डिजायरस्की के मुताबिक चैट को डिलीट, रिमूव या क्लियर ऑल चैट करके भी डिलीट नहीं होती। यदि आपको चैट डिलीट करनी है तो आप व्हाट्सएप को अपने फोन से हटा दें, तो चैट डिलीट हो सकती हैं।
हालाँकि उन्होंने कहा कि व्हाट्सएप ऐसा जानबूझकर नहीं करता है। आपको बता दें कि फेसबुक के आधीन होने के बाद व्हाट्सएप ने यूज़र्स की चैट को सिक्योर करने के लिए एंड टू एंड एन्क्रिप्शन शुरू किया जो किया आपकी चैट और व्हाट्सएप डाटा को सेफ करता है।
आइए जानते व्हाट्सएप के कुछ खास फ़ीचर्स-
कई लोगों को एक साथ भेजें एक ही मैसेज
एक एक कर के लोगों को एक ही मैसेज भजने में काफी परेशानी होती है, लेकिन केवल तब तक जब तक आप इस फीचर को नहीं जानते। ब्रॉडकास्ट लिस्ट तो आपने देखा ही होगा। चैट विंडो के कॉर्नर पर यह मिलेगा। आप चैट पर जाएं ब्रॉडकास्ट लिस्ट> न्यू लिस्ट>कॉन्टेक्ट्स एड करें और मैसेज लिखें> भेजें। बस हो गया आपका काम।
बोल्ड, इटैलिक और भी आप
व्हाट्सएप पर बोल्ड, इटैलिक से अपने टेक्स्ट का फॉर्मेट बदल सकते हैं। इसके लिए आपको यदि टेक्स्ट बोल्ड में चाहिए तो वर्ड के आगे *BOLD* लिखें। इटैलिक में चाहिए तो _italics_ लिखें, स्ट्राइकथ्रू में चाहिए तो ~Strikethrough~ लिखें। यदि बोल्ड इटैलिक दोनों चाहिए तो _*bolditalics*_ लिखें।
सबसे ज्यादा बात किस से करते हैं
आप व्हाट्सएप पर आप सबसे ज्यादा बात किस व्यक्ति से कर रहे हैं यह जानने के लिए iOS यूजर्स सेटिंग्स में जाएं, फिर अकाउंट और स्टोर यूसेज। आपको एक लिस्ट मिलेगी जिसमें लोगो और उनको भेजे मैसेज की संख्या होगी।
व्हाट्सएप कितना डाटा यूज़ करता है
आप व्हाट्सएप पर कितना डाटा यूज़ कर रहे हैं इसका अनुमान लगाएं। इसके लिए व्हाट्सएप सेटिंग में जाएं, डाटा यूसेज और फिर नेटवर्क यूसेज। डाटा यूसेज मेनू में जाकर आप डाटा लिमिट भी सेट कर सकते हैं।
डाक्यूमेंट्स शेयर करें
अब आप व्हाट्सएप पर गूगल ड्राइव से डायरेक्टली डॉक्यूमेंट शेयर कर सकते हैं।
बिना किसी को बताए पढ़ें मैसेज
ब्लू टिक के फीचर से आपके दोस्तों को पता चल जाता है कि आपने मैसेज पढ़ लिया है। यदि आप ऐसा नहीं चाहते हैं तो सेटिंग्स में जाएं>अकाउंट>प्राइवेसी और रीड रिसीप्ट को ऑफ कर दें।
पिक्चर और वीडियो को आटोमेटिक सेव होने से बंद करें
यदि आप व्हाट्सएप पर आ रही फ़ोटोज़ आदि के खुद सेव हो जाने से परेशान हैं, तो इसे बंद कर दें। सेटिंग्स में जाएं>चैट>सेव इन्कोमिंग मीडिया को ऑफ कर दें।
चैट का शॉर्टकट
यदि आप किसी से सबसे ज्यादा चैट करते हैं, या कोई जरुरी व्यक्ति जिससे व्हाट्सएप पर अधिक बात होती हो उसकी चैट का शॉर्टकट होमस्क्रीन पर एड कर सकते हैं।
डेस्कटॉप पर यूज़ करें
व्हाट्सएप आप व्हाट्सएप को कंप्यूटर पर भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए कंप्यूटर पर वेब व्हाट्सएप डॉट कॉम पर जाएं, और फोन में व्हाट्सएप पर व्हाट्सएप वेब के आप्शन पर जाकर क्यूआर कोड को स्कैन करें।
दूसरे फोन में इस्तेमाल करने के लिए
यदि आप कोई नए फोन में व्हाट्सएप को इस्तेमाल करना चाहते हैं तो पुराने फोन में माइक्रोएसडी कार्ड लगाएं। अब मेनू में जाकर, सेटिंग में, चैट सेटिंग्स में, बैकअप कन्वर्सेशन सेलेक्ट करें। अब नए फोन में अपना कार्ड लगाएं और व्हाट्सएप इंस्टॉल करें और रिस्टोर करें।


Click it and Unblock the Notifications








