Youtube और Google की कई सर्विस हुई बंद, पढ़िए और जानिए कारण...!
यूट्यूब और जीमेल इस वक्त पूरी दूनिया में बंद हो गया है। पूरी दुनिया के लगभग सभी यूज़र्स के फोन में इस वक्त यूट्यूब और जीमेल नहीं चल रहा है। आप भी इस वक्त अपने फोन में यूट्यूब और जीमेल और गूगल की कुछ सर्विस को चलाएंगे तो शायद वो बंद आ रही होगी। ऐसा क्यों हुआ है, इसके बारे में फिलहाल कुछ भी पुष्टि के साथ नहीं की जा सकता है लेकिन आपको बता दें कि यूट्यूब, जीमेल, गूगल, गूगल ड्राइव काफी सारे यूज़र्स के लिए काम नहीं कर रहा है।

क्या-क्या हुआ बंद
इसके अलावा Google Play, Google Maps, Google Hangouts, Google Duo और Google Meet भी काफी सारे यूज़र्स के लिए बंद हो गया है। आपको बता दें कि ये समस्या सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि अमेरिका और यूरोप के भी बहुत सारे यूज़र्स के साथ हो रही है। पूरी दुनिया के यूज़र्स ट्विटर पर ट्वीट करके इस समस्या के बारे में जानकारी दे रहे हैं। यहां तक कि कुछ ही देर में काफी सारे मीम्स भी बन चुके हैं।
यूट्यूब ने क्या कहा
इस आर्टिकल के लिखे जाने के आधे घंटे पहले तक ही सिर्फ यूट्यूब के लिए 26000 से ज्यादा शिकायत आ चुकी है। यूट्यूब ने आधिकारिक यूट्यूब चैनल टीम यूट्यूब ने ट्वीट करते हुए कहा है कि, "बहुत सारे यूज़र्स को यूट्यूब चलाने में मुश्किलें आ रही हैं। हमारी टीम को इसके बारे में पता चल गया है। हम जल्द ही आपको इसके बारे में अपडेट करेंगे।


Click it and Unblock the Notifications








