YouTube ने भारत में 1.7 मिलियन से ज्यादा वीडियो हटाए, आखिर क्यों?

YouTube ने मंगलवार को कहा कि उसने अपनी Q3 रिपोर्ट में कम्युनिटी गाइडलाइन का उल्लंघन करने के लिए भारत में 1.7 मिलियन से ज्यादा वीडियो हटा दिए हैं। इसी ड्यूरेश में, स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म ने अपने कम्युनिटी गाइडलाइन का उल्लंघन करने के लिए ग्लोबल लेवल पर 5.6 मिलियन से ज्यादा वीडियो हटा दिए गए हैं। कम्युनिटी गाइडलाइन रिपोर्ट के मुताबिक, इनमें से 94 % से ज्यादा वीडियो को मशीनों द्वारा फ़्लैग किया गया था।
मशीनों द्वारा पता लगाए गए वीडियो में से 36% को पहले ही हटा दिया गया था, और 31% को हटाए जाने से पहले एक से 10 के बीच देखा गया था। 67% से अधिक YouTube वीडियो 10 से अधिक बार देखे जाने से पहले ही हटा दिए गए थे। इसके अलावा, YouTube ने 2022 की तीसरी तिमाही में अपने कम्युनिटी गाइडलाइन का उल्लंघन करने के लिए 5 मिलियन से अधिक चैनलों को हटा दिया।
रिपोर्ट में कहा गया है कि इनमें से अधिकांश चैनलों को कंपनी की स्पैम पालिसी का उल्लंघन करने के लिए खत्म कर दिया गया, जिसमें कंफ्यूज करने वाला मेटाडेटा या थंबनेल, स्कैम, वीडियो और कमेंट स्पैम शामिल हैं। वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म ने Q3 2022 में 728 मिलियन से ज्यादा कमेंट को हटा दिया, जिनमें से ज्यादातर स्पैम थीं।

कैसे लागू होती है YouTube पालिसी
रिपोर्ट में कहा गया है कि 99% से ज्यादा हटाए गए कमेंट को ऑटोमेटिक तरिके से पता लगाया गया था। YouTube के कुछ कम्युनिटी गाइडलाइन हैं जो YouTube पर परमिशन नहीं देने के लिए रूल निर्धारित करते हैं। कंपनी मशीन लर्निंग और ह्यूमन रिव्यु के कॉम्बिनेशन का यूज करके अपनी पालिसी को लागू करती है।
इस बीच, YouTube ने ग्लोबल लेवल पर 80 मिलियन म्यूजिक और प्रीमियम कस्टमर को पार कर लिया है, जिसमें टेस्टिंग यूजर भी शामिल हैं। पिछले साल 50 मिलियन वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म से 30 मिलियन ज्यादा कस्टमर हैं। YouTube के म्यूजिक के ग्लोबल लीडर , लियोर कोहेन ने कहा, "YouTube का रेवेन्यू का जुड़वां इंजन, मेंबरशिप और एडवरटाइजिंग - रियल डील है।
कोहेन के मुताबिक सब्सक्राइबर्स में इस बढ़ोतरी के पीछे कई कारण थे. कंपनी ने आफ्टरपार्टी जैसे फीचर के साथ 'यूट्यूब प्रीमियम' का लेवल बढ़ाया है, जो यूजर को लाइव स्ट्रीम कंटेंट का यूनिक एक्सेस देता है और लेटेस्ट Google हार्डवेयर और सर्विस पर डिस्काउंट देता हैं।


Click it and Unblock the Notifications







