Home
News

YouTube का बड़ा फैसला, अब नहीं दिखेंगे वीडियो पर Dislike काउंट

YouTube ने घोषणा की है कि वह अपनी साइट पर वीडियो पर पब्लिक डिसलाइक (Public Dislikes) के काउंट को हाइड कर देगा। कंपनी का कहना है कि बदलाव छोटे क्रिएटर्स को डिसलाइक अटैकना या हैरेसमेंट से टारगेट होने से रोकने और "व्यूवर्स और क्रिएटर्स के बीच रिस्पेक्टफुल इंटरेक्शन" को बढ़ावा देने के लिए है। हालांकि डिसलाइक बटन तब भी रहेगा, लेकिन यह सार्वजनिक रूप से नहीं दिखेगा कि कितने लोगों ने वीडियो को डिसलाइक किया हैं। तो आइये जानते है इसके बारे में कुछ विस्तार से।

YouTube का बड़ा फैसला, अब नहीं दिखेंगे वीडियो पर Dislike काउंट

YouTube ने बंद किया Public Dislikes बटन फीचर

मार्च में, YouTube ने घोषणा की कि वह पब्लिक डिसलाइक (Public Dislikes) काउंट को छिपाने का प्रयोग कर रहा है, और इंडिविजुअल क्रिएटर्स लंबे समय से अपने वीडियो पर रेटिंग छिपाने की क्षमता रखते हैं। लेकिन अभी तथ्य यह है कि Dislikes की संख्या सभी के लिए गायब हो जाएगी। क्योंकि छोटे युट्यूबर्स डिसलाइक से डीमोटिवेट हो रहे थे या उन्हें जानकर टारगेट किया जा रहा था।

YouTube का कहना है कि जब उसने डिस्लाइक्स काउंट को हाइड करने की टेस्टिंग की, तो लोगों द्वारा क्रिएटर्स पर हमला करने के लिए बटन का उपयोग करने की संभावना कम थी। यह व्यवहार अभी भी कुछ हद तक जारी रह सकता है, हालांकि, क्रिएटर्स यूट्यूब स्टूडियो में अपने स्वयं के वीडियो पर आए डिस्लाइक्स काउंट को देख सकेंगे।

बॉलीवुड को किया गया था टारगेट

गौरतलब हो कि बीच में बॉलीवुड अभिनेताओं को इसका शिकार बनाया गया था इस कारण प्रोडकशन हाउस ने वीडियो को अपलोड करने के बाद उनके लाइक्स और डिसलाइक के बटन को डिसेबल करना पड़ा था।

Instagram पर भी है ये फीचर

इसी तरह यह फीचर इंस्टाग्राम पर भी लागू किया जा चुका है। जहां इंस्टाग्राम यूजर्स अपने लाइक को परमानेंटली डिसएबल कर सकते हैं। मतलब कोई भी यूजर पोस्ट देखेगा तो वहां पर लाइक दिखाई नहीं देंगे।

YouTube पर अब छोटे क्रिएटर्स होंगे मोटिवेट

ऐसे में यूट्यूब का यह कदम क्रिएटर्स के लिए काफी महत्वपूर्ण और खास रहने वाला है क्योंकि छोटे क्रिएटर अक्सर डिसलाइक को देखकर डिमोटिवेट हो जाते हैं और वह वीडियो बनाना छोड़ देते हैं। लेकिन अब जब डिसलाइक नहीं दिखेंगे तो शायद उन्हें कुछ मोटिवेशन जरूर मिलेगा।

 
Best Mobiles in India

English summary
YouTube has announced that it’ll be hiding public dislike counts on videos
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X