अब YouTube पर लाएं अपना म्यूजिकल आइडिया, AI के साथ रीमिक्स कर अपने फेवरेट सॉन्ग को दें नया अंदाज
अगर आपको YouTube पर कोई गाना पसंद आता है और उस गाने को आप अपने हिसाब से बदलना चाहते है। लेकिन ऐसा करने के लिए प्लेटफॉर्म पर आपको कोई माध्यम नजर नहीं आ रहा है, तो बता दें कि कंपनी एक ऐसे टूल की टेस्टिंग कर रही है, जिसकी मदद से आप गाने को अपने आइडियाज के साथ क्रिएट कर सकते है।
YouTube एक वीडियो शेयरिंग प्लेटफॉर्म शॉट्स बनाने वालों के लिए एक शानदार AI टूल लेकर आया है। इस नए टूल की मदद से क्रिएटर्स मौजूदा गानों को रीमिक्स कर सकते हैं और अपने गानों का 30 सेकंड का वर्जन भी बना सकते हैं। आइए YouTube के इस नए टूल की खूबियों के बारे में जान लेते हैं।

क्या है YouTube का नया टूल?
यह फीचर यट्यूब के Dream Track प्रोग्राम का हिस्सा है और अभी कुछ चुनिंदा क्रिएटर्स के लिए पेश हुआ है। इस प्रोग्राम में शामिल क्रिएटर्स एक लिस्ट में गाने को सिलेक्ट कर सकते है और AI को बता सकते हैं कि उसे गाने को कैसे बदलना है और उसमें क्या नया जोड़ना है। क्रिएटर्स गाने के मूड या जॉनर को भी चेंज कर सकते हैं।
इसके बाद AI गाने का एक नया वर्जन बनाकर देता है, जो कि लगभग ऑरिजनल गाने के समान ही होता है। लेकिन इसमें क्रिएटर्स के दिए गए आइडियाज के आधार पर इसे क्रिएट किया जाता है। साथ ही कंपनी इस बात पर भी जोर देती है कि ऑरिजनल गाने को शॉर्ट्स में और ऑडियो पेज पर क्रेडिट दिया जाए, ताकि यह पता चल सके कि इस गाने को एआई की मदद से रीमिक्स किया गया है।
Dream Track के बारे में जानें
कंपनी का रीमिक्स फीचर Dream Track का इस्तेमाल करता है, जो कि एक AI टूलकिट है, जिसे एक साल पहले कुछ अमेरिकी कलाकारों के लिए जारी किया गया था। यह AI प्रॉम्प्ट और पहले से रिकॉर्ड किए गए वोकल्स का इस्तेमाल कर गानों को नए अंदाज और आवाज में रीमिक्स करता है। चार्ली XCS, डेमी लोवाटो, जॉन लीजेंड, सिया, टी-पेन जैसे कलाकारों ने Dream Track के लिए अपने गानों का इस्तेमाल करने की अनुमति दी है। कंपनी इस बात पर ध्यान देती है कि हर गाने में AI और मानव योगदान का स्पष्ट उल्लेख हो।
YouTube पर आए नए अपडेट्स
रीमिक्स फीचर के पहले कंपनी ने कई सारे अपडेट्स पेश किए हैं। अब यूजर वीडियो देखते समय यूट्यूब ब्राउज भी कर सकते हैं। इसके लिए कंपनी ने मिनीप्लेयर को अपग्रेड किया है। साथ ही यूजर्स वीडियो पर कम शब्दों में जानकारी वाले नोट को भी जोड़ सकते हैं।
सबसे और महत्वपूर्ण अपडेट यूजर्स के लिए शॉर्ट्स की लिमिट को बढ़ाना है, जिसके बाद से क्रिएटर्स अब YouTube पर 3 मिनट का शॉट्स अपलोड कर सकते हैं और नए अपडेट के बाद अब यूजर्स खुद का सॉन्ग भी क्रिएट कर सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications








