YouTube अपने क्रिएटर्स के लिए ला रहा है कमाल का फीचर, वीडियो पर व्यूज बढ़ाने में करेगा मदद
YouTube ने अपने क्रिएटर्स के लिए एक नया टूल रोलआउट किया है, जिसें 'Thumbnail Test & Compare' नाम दिया गया है। यूट्यूब इससे पहले भी अपने क्रिएटर्स और यूजर्स के लिए कई नए अपडेट लेकर आ चुका है। लेकिन यह फीचर बेहद ही कमाल का है।
Thumbnail Test & Compare टूल क्रिएटर्स को उनके वीडियो के लिए कौन सा थंब बेस्ट रहेगा, इसे बताने में मदद करेगा। क्योंकि YouTube पर किसी भी वीडियो के लिए उसका थंबनेल काफी अटरेक्टिव होना चाहिए।

इसके पीछे की वजह यह है कि जब तक आपका थंबनेल इंटरेस्टिंग नहीं होगा, तब तक यूजर आपका वीडियो खोलकर नहीं देखेंगे। ऐसे में आपकी वीडियो पर व्यूज नहीं आएंगे। इसलिए यूट्यूब पर इस तरह के फीचर को रोलआउट किया गया है।
Thumbnail Test & Compare कब होगा रोलआउट
प्लेटफॉर्म ने अपने इस टूल को फेज मैनर में रोलआउट किया है, जिसकी वजह से फिलहाल इसे लोगों तक पहुंचने में समय लग सकता है। बता दें कि इस टूल को डेस्कटॉप यूजर YouTube Studio पर इस्तेमाल कर सकेंगे। मिली जानकारी के अनुसार यह फीचर अभी सिर्फ लॉन्ग-फॉर्मेट वीडियो, लाइवस्ट्रीम और पॉडकास्ट पर काम करेगा। अभी इस फीचर को यूट्यूब ऐप पर पेश नहीं किया गया है।
कैसे काम करेगा थंबनेल फीचर
इस टूल का इस्तेमाल करने के लिए क्रिएटर्स अपलोड किए गए वीडियो में एक साथ 3 थंबनेल भी पोस्ट कर सकते हैं। इसके बाद YouTube आपकी वीडियो पर तीनों ही थंब को डिस्प्ले करके टेस्टिंग करेगा। टेस्टिंग में कुछ दिन या फिर 2 हफ्ते भी लग सकते हैं।
टेस्टिंग के बाद ही आपको पता लग सकेगा कि कौन सा थंब आपकी वीडियो पर ऑडियंस को अपनी तरफ ज्यादा अटरेक्ट कर सकता है। टेस्टिंग के बाद जिस भी थंब पर ज्यादा व्यूज आएंगे, उस थंबनेल को विनर के रूप में आपकी वीडियो के डिस्प्ले पर दिखाया जाएगा।
थंबनेल को हटाने की भी मिलेगी सुविधा
अगर ऐसा होता है कि YouTube द्वारा चुना गया थंबनेल आपको पसंद नहीं आता है तो आप उसे मैनुअली भी चेंज कर सकते हैं और अपनी पसंद का थंब लगा सकते हैं। आपके बता दें कि मैच्योर ऑडियंस, बच्चों की वीडियो और प्राइवेट वीडियो पर ये फीचर काम नहीं करेगा।
वहीं अगर देखा जाए तो YouTube शॉर्ट वीडियो प्लेटफॉर्म Instagram के जैसी सुविधा देने जा रहा है। क्योंकि इंस्टाग्राम अपने यूजर्स और क्रिएटर्स दोनों को रील्स अपलोड करते समय थंबनेल चुनने की इजाजत देता है।


Click it and Unblock the Notifications







