YouTube ला रहा है Sleep Timer फीचर, जानें इससे होने वाले लाभ
वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म YouTube अपने यूजर्स के बीच काफी पॉपुलर है। अपनी पॉपुलैरिटी को बरकरार रखने के लिए YouTube यूजर्स के लिए समय-समय पर नए-नए फीचर्स को पेश करता है, जो कि उनके लिए काफी काम के होते हैं।
ऐसे में YouTube अपने यूजर्स के एक्सपीरियंस को बढ़ाने और उनकी सहुलियत के लिए एक और फीचर को पेश करने जा रहा है। ये एक एक्सपेरिमेंटल फीचर है और अभी सिर्फ कुछ यूजर्स के लिए ही उपलब्ध है। अगर इस फीचर को सभी यूजर्स द्वारा पेश किया, तो इसे फिर सभी यूजर्स के लिए रिलीज किया जाएगा।

क्या है YouTube का नया फीचर
बता दें कि YouTube ने एक ऐसे फीचर की टेस्टिंग शुरू कर दी है, जिससे यूजर्स वीडियो देखते-देखते सो जाने पर भी वीडियो अपने आप बंद हो जाएगा। इस फीचर को कंपनी ने 'Sleep Timer' नाम दिया है। अभी ये फीचर एक्सपेरिमेंटल है और सिर्फ कुछ यूजर्स के लिए इसे उपलब्ध कराया गया है।
कंपनी का कहना है कि अगर Sleep Timer फीचर सभी यूजर्स को पसंद आया, तो इसे फिर सभी के लिए रिलीज कर दिया जाएगा। ये फीचर अभी सिर्फ YouTube प्रीमियम यूजर्स के लिए उपलब्ध है।
कैसे कर सकेंगे Sleep Timer फीचर का यूज
Sleep Timer फीचर का इस्तेमाल करना बहुत ही आसान है। इस फीचर का इस्तेमाल करने के लिए आपको ये आसान सी प्रोसेस को फॉलो करना होगा।
- Sleep Timer फीचर के लिए यूजर को अपने अकाउंट से Login करना होगा।
- इसके बाद यूजर्स को अपने फोन या कम्प्यूटर पर YouTube ऐप खोलना है और फिर वीडियो प्ले करते समय सेटिंग्स में जाना होगा।
- यहां आपको Sleep Timer फीचर का ऑप्शन मिलेगा, जहां आप चुन सकते हैं कि वीडियो कितनी देर बाद रुकनी चाहिए। जैसे कि 10 मिनट, 15 मिनट, 20 मिनट, 30 मिनट आदि।
- यूजर अपने पसंद के अनुसार कोई भी ऑप्शन चुन सकता है।
Sleep Timer फीचर के लाभ
ये फीचर उन लोगों के लिए काफी काम का साबित हो सकता है, जिन्हें बिस्तर पर वीडियो देखना पसंद है। ये फीचर उनका काम आसान कर देगा। क्योंकि अगर आप वीडियो देखते-देखते सो जाते हैं, तो ये फीचर अपने आप आपकी वीडियो को बंद कर देगा और यूजर का डेटा एंव बैटरी दोनों को सेव करने में मदद करेगा।
ये एक एक्सपेरिमेंटल फीचर है, इसका इस्तेमाल करने के लिए आपको इसे मैन्युअली ऑन करना होगा। इसके लिए प्रीमियम यूजर्स को YouTube के होमपेज पर सेटिंग्स में जाना होगा। इसके बाद यूजर्स को ट्राई एक्सपेरिमेंटल न्यू फीचर पर जाना होगा। ध्यान दें कि Sleep Timer फीचर फिलहाल 2 सितंबर तक ही उपलब्ध है, लेकिन कंपनी इसकी डेट को आगे भी बढ़ा सकती है।


Click it and Unblock the Notifications








