Home
News

भारत में यूजर्स के लिए YouTube प्रीमियम हुआ महंगा, जानें कितनी चुकानी होगी कीमत

YouTube एक ऐसा प्लेटफॉर्म है, जो कि अपने यूजर्स को म्यूजिक सुनने से लेकर उन्हें देखने तक की सुविधा प्रदान करता है। साथ ही यह अपने यूजर्स को बेहतर एक्सपीरियंस देने के लिए नए-नए अपडेट्स भी लेकर आता है। लेकिन इस बार की अपडेट आपके लिए थोड़ी शोकिंग हो सकती है।

बता दें कि इस सप्ताह भारत जैसे देशों में YouTube प्रीमियम की कीमतों में बढ़त हो रही है। इसका मतलब यह हुआ कि अब से प्लेटफॉर्म पर कंटेंट स्ट्रीम करना या म्यूजिक सुनना महंगा होने जा रहा है। जी हां, आपने बिल्कुल सही सुना है, भारत में यूजर्स के लिए YouTube प्रीमियम महंगा हो गया है।

भारत में यूजर्स के लिए YouTube प्रीमियम हुआ महंगा

YouTube प्रीमियम की नई कीमतें पहले ही लागू हो चुकी हैं और आप इन्हें फ्री में Google अकाउंट के साथ YouTube प्रीमियम प्लान पेज पर देख सकते हैं या अधिक जानकारी के लिए YouTube हेल्प पेज की मदद ले सकते हैं।

यहां जानें कितना करना होगा भुगतान

नए प्लान रिवीजन में इंडिविजुअल, स्टूडेंट्स और फैमिली YouTube प्रीमियम ऑफरिंग के लिए लागू है, जहां आपको हर महीने 110 रुपये तक अधिक चुकाने पड़ते हैं। भारत में YouTube प्रीमियम की कीमत में बढ़ोतरी होने के बाद आपको इतना भुगतान करना होगा।

  • इंडिविजुअल प्लान- 149 रुपये प्रति माह
  • स्टूडेंट प्लान- 89 रुपये प्रति माह
  • फैमिली प्लान- 299 रुपये प्रति माह

यहां दिए गए प्लान ऑफिशियल पेज पर पहले से ही उपलब्ध हैं। इंडिविजुअल प्लान की नई कीमतों का मतलब है कि आपको पहले की तुलना में हर महीने 10 रुपये ज्यादा भुगतान करना होगा। स्टूडेंट प्लान की कीमत भी इंडिविजुअल प्लान की तरह हर महीने 10 रुपये बढ़ जाती है, जबकि सबसे ज्यादा बढ़ोत्तरी यूट्यूब प्रीमियम फैमिली प्लान वालों के लिए होती है, जो कि पहले 5 लोगों के लिए 189 रुपये प्रति महीना थी और अब वे 299 रुपये प्रति महीने भुगतान कर रहे हैं।

अगर देखा जाए तो ये फैमिली प्लान में 110 रुपये की वृद्धि को दर्शाता है, जो कि 2019 में इसके लॉन्च होने के बाद से अब तक आपने प्लेटफॉर्म के लिए सबसे ज्यादा भुगतान किया होगा।

YouTube प्रीमियम के क्या फायदे हैं

YouTube प्रीमियम प्लेटफॉर्म पर आप ऐड-फ्री वीडियो देखने का एकमात्र तरीका है और कंपनी अपनी सर्विस के लिए ज्यादा से ज्यादा लोगों को साइन अप करने के लिए प्रेरित कर रही है। लेकिन इस ऑफर से आपको बैकग्राउंड वीडियो प्लबैक जैसी सुविधाएं भी मिलती है। इसका मतलब यह है कि आपको वीडियो देखने या सुनने के लिए स्क्रीन चालू करने की जरूरत नहीं है।

इन सब के अलावा YouTube म्यूजिक एक्सेस को भी अनलॉक करता है, जो कि एंड्रॉयड और आईओएस के लिए Spotify और Apple म्यूजिक का ऑप्शन है। आपको बता दें कि प्रीमियम ऑफरिंग आपके डेस्कटॉप पर वेब वर्जन के लिए भी लागू है। यानी की प्रीमियम का लाभ आप डेस्कटॉप पर भी उठा सकते हैं।

 
Best Mobiles in India

English summary
This week, YouTube Premium prices are increasing in countries like India. This means that from now on, streaming content or listening to music on the platform is going to be expensive. YouTube Premium has become expensive for users in India. Here's how much you will have to pay for it now.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X