Home
News

YouTube पर आया प्रायवेट मैसेज फीचर, अब शेयर भी कर सकेंगे वीडियो

By Neha Kashyap

पॉपुलर वीडियो प्लेटफॉर्म यूट्यूब पर एक शानदार फीचर आ चुका है, जिसकी काफी समय से डिमांड थी। कंपनी ने यूट्यूब यूजर्स के लिए प्रायवेट मैसेज फीचर पेश किया है। बता दें कि ये फीचर यूट्यूब ऐप पर पहले ही आ चुका है और अब इस फीचर को कंपनी ने वेब वर्जन के लिए पेश किया है। इस फीचर की मदद से यूजर्स आसानी से वीडियो और कंटेंट को शेयर कर सकेंगे। ऐप में ये फीचर एक्टिविटी लॉग में नजर आता है, वहीं वेब वर्जन में इसके लिए 'chat bubble' आइकन पेश किया गया है। ये आइकन आपको टॉप राइट साइड में नजर आएगा।

YouTube पर आया प्रायवेट मैसेज फीचर, अब शेयर भी कर सकेंगे वीडियो

यूट्यूब का चैट बबल आइकन नोटिफिकेशन बेल और ऐप आईकन के बीच में नजर आएगा। इस पर क्लिक करते ही यूजर्स अपने कॉन्टेक्ट के साथ वीडियो कंटेंट शेयर कर सकेंगे और वीडियो शेयर कर सकेंगे। ये फीचर ऐप के रीयल टाइम के साथ सिंक है। इस फीचर में यूजर्स मैसेज के लिए जैसे ही अपने कॉन्टेक्ट पर टैप करेंगे, तो विंडोज के बॉटम राइट साइड में एक चैट बॉक्स पॉप अप होगा। इस चैट बॉक्स को यूजर्स मिनिमाइज कर सकेंगे। सिंगल क्लिक के जरिए यूजर्स यूट्यूब से वीडियो शेयर कर सकेंगे।

बता दें कि हाल ही में यूट्यूब ने अपने यूजर्स के लिए नया फीचर टेक अ ब्रेक पेश किया है। इस फीचर के आ जाने से आपको बतौर यूजर यूट्यूब पर वीडियो देखने में और आसानी हो जायेगी। दरअसल, यूट्यूब ने विशेष रूप से एंड्रॉइड ऐप को ध्यान में रखते हुए एक नया फीचर लांच किया है।

'टेक ए ब्रेक' फीचर के जरिए यूजर 15, 30, 60, 90, या 180 मिनट जैसे इंटरवल का ब्रेक वीडियो प्लेयिंग के दौरान लगा सकता है। इस ऑप्शन आ यूज़ कर आप यूट्यूब पर किसी भी वीडियो को देखते समय ब्रेक लगा सकते हैं। इसके साथ ही किसी अन्य एप या डिवाइस को बंद भी सकते हैं। इस फीचर के आन जाने से फिर आपका वीडियो दोबारा उनते टाइम इंटरवल के बाद ऑटोमेटिक प्ले हो जाएगा।

इसके अतरिक्त यूट्यूब मेनू में दो नए फीचर्स भी जोड़े गए हैं। जिसमें एक आप्शन Disable sounds & vibrations' है। इस आप्शन के जरिये यूजर किसी भी समय यूट्यूब में बजने वाले नोटिफिकेशन को बंद कर सकता है। वहीं दूसरा फीचर है 'Scheduled Digest' (शेड्युल डाइजेस्ट)। यहां बतौर यूजर आप एक समय में एक साथ सभी नोटिफिकेशन प्राप्त कर सकते हैं।

'टेक ए ब्रेक' और अन्य फीचर सुविधा YouTube ऐप के नवीनतम संस्करण (13.17.55) में उपलब्ध हैं। 'टेक ए ब्रेक' फीचर को Settings > General पर जाकर एक्सेस किया जा सकता है, और नोटिफिकेशन बंद करने की सुविधा Settings > Notifications। में उपलब्ध है।

4 best video streaming downloader you must know (HINDI)

बता दें, ये सुविधाएं Google की आखिरी सुविधा नहीं होंगी, जिन्हें यूजर को तकनीक के कारण विचलित न होने में मदद करने के लिए डिज़ाइन किया गया है। Digital Wellbeing के तहत एंड्रॉइड पी के साथ, Google और भी कई नए फीचर्स लंच करने के बारे में सोच रहा है जिसे जल्द मार्केट में उतारा जा सकता है।

 
Best Mobiles in India

English summary
YouTube receives Private messages and video sharing feature on web version, YouTube has also given a makeover to its ‘video sharing' UI.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X