Home
News

यूट्यूब दिखाएगा 11 नए ओरिजिनल शो फ्री

कोरोनावायरस महामारी के कारण विश्व के अधिकतर देशों में लोग अपने घरों से बाहर नहीं निकल रहे हैं। इस बीच लोगों के मनोरंजन के लिए यूट्यूब ने 11 नए ओरिजिनल (मूल) शो मुफ्त में जारी किए हैं।

यूट्यूब के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुसान वोजिकी ने बुधवार को एक ट्वीट में कहा, हम घर पर अधिक समय बिता रहे हैं और इस दौरान लोगों को एक साथ लाने के लिए यूट्यूब ने मुफ्त में मूल 11 नए शो की घोषणा की है। कुछ शो आपको सिखाने में सहायक होंगे, वहीं कुछ शो आपको हंसाने में मदद करेंगे। इस सूची में हर किसी के लिए कुछ न कुछ है।

यूट्यूब दिखाएगा 11 नए ओरिजिनल शो फ्री

न्यूज पोर्टल बीबॉम के अनुसार, यूट्यूब ओरिजिनल की इस सूची में लेले पोंस का एक शो 'द सीक्रेट लाइफ ऑफ लेले' भी शामिल है। यह शो 19 मई को होगा। इसके अलावा यूट्यूब पर आने अन्य शो में 'द क्रिएटर गेम्स', जिसमें मिस्टर बीस्ट और 32 अन्य क्रिएटर्स शामिल हैं (25 अप्रैल) और 'मैट स्टेफिना' के साथ 'मूव विद मी' (29 अप्रैल) को पेश किया जाएगा।

पढ़ें: फेसबुक ने लॉन्च किया मैसेंजर किड्स एप

वहीं इस सूची में 'बुकट्यूब' को भी शामिल किया गया है, जिसमें लेखक जॉन ग्रिशम, जेम्स पैटरसन, निकोलस स्पार्क्‍स, ऐलेन वेल्टरोथ, मेलिंडा गेट्स, और गिल्बर्ट लिज हैं। इसके अलावा जोसेफ गॉर्डन-लेविट के साथ 'क्रिएट टुगेदर विद मी' शो को भी इसमें शामिल किया गया है।

यूट्यूब दिखाएगा 11 नए ओरिजिनल शो फ्री

इस बीच नेटफ्लिक्स ने भी अपनी कुछ डॉक्यूमेंट्री यूट्यूब पर मुफ्त में उपलब्ध कराई है, ताकि शिक्षकों को उनकी वर्चुअल कक्षाओं के लिए स्क्रीन पर सामग्री प्रदान की जा सके। उपलब्ध डॉक्यूमेंट्री फिल्मों और सीरीज में बेबीज, थट्रींथ, चेसिंग कोरल, नॉक डाउन द हाउस और आवर प्लैनेट शामिल हैं।

 
Best Mobiles in India

English summary
YouTube has released 11 new original shows for free as people stay home due to coronavirus pandemic. “We announced 11 free new YouTube Originals to bring people together while we’re spending more time at home.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X