Home
News

यूट्यूब के तीन स्टार स्टंटमैन की वाटरफॉल से गिरने पर हुई मौत

By Bhawna Gupta

यूट्यूब स्टार रईकर गैंबल (30) और उनके साथियों की कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया में वाटरफॉल से गिरने के बाद मौत हो गई। फेमस यूट्यूब चैनल हाई ऑन लाइफ के ट्रेवल vloggers, गैंबल और उनके दो साथियों की मौत हो गयी है। दरअसल, ये लोग जिस चीज़ के लिए जाने जाते थे, उसी ने इनकी जान ले ली। ये तीनों साथी दुनिया के कोने-कोने से एडवेंचरस वीडियोज़ बनाकर अपने चैनल पर अपलोड करते थे और लोगों को इंस्पायर करते थे। जिसमें से गैम्बल डाइविंग के लिए मशहूर थे।

यूट्यूब के तीन स्टार स्टंटमैन की वाटरफॉल से गिरने पर हुई मौत

Associated Press की रिपोर्ट के अनुसार, रेस्क्यू टीम्स ने गैंबल, मेगन स्क्रिपर, और एलेक्सेई ल्याख को मृत पाया गया है। जो ब्रिटिश कोलंबिया के तीसरे सबसे ऊंचे वाटरफॉल (शैनन फॉल्स) पर चले गए थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक तीनों टॉप पर पूल में स्विमिंग करने के बाद किनारे पर चले गए थे, जिसके बाद पैर फिसलने की वजह से एलेक्सेई ल्याख की लॉन्ग टाइम पार्टनर मेगन स्क्रिपर वाटरफॉल में 100 फ़ीट नीचे गिर गई और जिन्हें बचाने के चक्कर में बाकी दोनों (गैम्बल और ल्याख) भी नीचे कूद गए, लेकिन अफसोस की बात ये रही कि तीनों में से कोई भी जिंदा नहीं बच पाया।

गैंबल और बाकी दोनों यूट्यूबर्स के परिवार और हाई ऑन लाइफ के सदस्य इस ख़बर के बाद से ही शोक-स्तब्ध है और किसी के लिए भी यह यकीन कर पाना बेहद मुश्किल हो रहा है। यूट्यूब पर लगभग 500,000 सब्सक्राइबर्स और इंस्टाग्राम पर 1.1 मिलियन फॉलोवर्स के साथ, हाई ऑन लाइफ में गैंबल और उनकी टीम एक्सट्रीम एक्टिविटीज़ जैसे पार्कौर, क्लिफ जम्प, जाइंट रोप स्विंग, वाटरफॉल स्लाइडिंग और दुनिया भर में कयाकिंग जैसे स्टंट्स किया करते थे।

अगर आप इनके यूट्यूब चैनल का बायो भी पढ़ेंगे तो उसमें भी यही लिखा है कि "हम अपने दर्शकों को दुनिया से बाहर निकलने और दुनिया को एक्स्प्लोर और इंस्पायर करने के लिए वीकली वीडियो पोस्ट करते हैं।" इस चैनल में भारत से थाईलैंड, नेपाल से लेकर ग्रीस तक दुनिया के अलग अलग जगह के कुछ सबसे स्टनिंग नेशनल पार्क्स और नेचुरल लैंडमार्क की वीडियो शामिल हैं।

हाई ऑन लाइफ के मेंबर्स ने अपने चैनल पर एक वीडियो पोस्ट की, जिसमे उन्होंने लोगों से बेस्ट मेमोरीज़ शेयर करने को कहा। साथ ही हाई ऑन लाइफ की टीम ने GOFUND ME के नाम से एक केम्पेन चलाया है, जिसमे उन्होंने लोगों से डोनेट करने की अपील की, जिससे तीनों के परिवार की आर्थिक मदद की जा सके।

 
Best Mobiles in India

English summary
YouTube Star Raiker Gamble (30) and his colleagues died after falling from the Waterfall in British Columbia, Canada. Travel vloggers, Gamble and their two companions of Famous YouTube channel High On Life are killed. Actually, the people whom they were known for, had killed them.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X