Home
News

ये स्मार्टफोन यूजर्स नहीं चला पाएंगे Youtube, कंपनी ने बंद किया सपोर्ट; जानें वजह

अगर आप पुराने iPhone या iPad इस्तेमाल कर रहे हैं, तो आपके लिए बुरी खबर है। YouTube ने कई पुराने iPhone और iPad मॉडल्स के लिए सपोर्ट बंद कर दिया है। टेक वेबसाइट 9to5Mac की रिपोर्ट के मुताबिक, YouTube ने अपनी iOS और iPadOS ऐप के लिए न्यूनतम सिस्टम जरूरतों को बढ़ा दिया है।

यानी यूट्यूब अब बहुत ज्यादा पुराने वर्जन को सपोर्ट नहीं करेगा। इस लिस्ट में आपका मोबाइल तो शामिल नहीं है। आइए जानते हैं।

इन स्मार्टफोन यूजर्स के लिए बुरी खबर!

कौन-से डिवाइस नहीं चलाएंगे YouTube?

YouTube के नए अपडेट वर्जन 20.22.1 के अनुसार, अब ऐप को चलाने के लिए iOS या iPadOS 16 की जरूरत होगी। इसका मतलब है कि जिन डिवाइसेज में iOS 16 या उससे ऊपर का वर्जन इंस्टॉल नहीं हो सकता, वे अब YouTube ऐप के नए अपडेट्स नहीं पाएंगे और भविष्य में ऐप काम करना बंद कर सकता है।

इन Apple डिवाइसेज पर अब YouTube ऐप का सपोर्ट नहीं मिलेगा।

  • iPhone 7
  • iPhone 7 Plus
  • iPhone 6s
  • iPhone 6s Plus
  • iPhone SE (1st Gen)
  • iPad Air 2
  • iPad mini 4

इनमें से कुछ डिवाइसेज जैसे iPhone 6s और SE (पहली जनरेशन) भले ही ज्यादा यूज में न हों, लेकिन iPad Air 2 और iPad mini 4 अब भी कई घरों में इस्तेमाल किए जा रहे हैं, इसलिए असर काफी यूजर्स पर पड़ेगा।

क्या अभी भी चला सकते हैं YouTube?

हां, अगर आप इनमें से किसी पुराने डिवाइस का इस्तेमाल कर रहे हैं, तो फिलहाल आप पुराने वर्जन के ऐप से YouTube देख सकते हैं। लेकिन धीरे-धीरे परफॉर्मेंस खराब हो सकती है, कुछ फीचर्स काम करना बंद कर सकते हैं और आने वाले समय में ऐप पूरी तरह बंद हो सकता है।

क्या करें यूजर्स?

  • प्रभावित डिवाइसेज के यूजर्स मौजूदा ऐप वर्जन का उपयोग जारी रख सकते हैं।
  • यूट्यूब को Safari ब्राउजर के जरिये एक्सेस कर सकते हैं।
  • iOS या iPadOS 16 को सपोर्ट करने वाले नए मॉडल में अपग्रेड कर सकते हैं।
  • अपने डिवाइस की कम्पेटिबिलिटी चेक करने के लिए एपल के सपोर्ट पेज पर जा सकते हैं।
 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X