Home
News

इन यूजर्स को लगेगा बुरा! 21 जुलाई से बंद हो जाएगा YouTube का ये फीचर; जानें वजह

YouTube Trending Page: अगर आप YouTube पर रोजाना ट्रेंडिंग वीडियो देखने के लिए Trending Page पर जाते हैं, तो ये खबर आपके लिए है। YouTube ने ऐलान किया है कि वह अपना Trending Page और Trending Now लिस्ट को 21 जुलाई 2025 से बंद करने जा रहा है।

यह पेज 2015 में लॉन्च किया गया था और लगभग 10 साल बाद इसे बंद किया जा रहा है। इसकी वजह क्या है और इससे किन यूजर्स को फर्क पड़ेगा। चलिए जानते हैं।

21 जुलाई से बंद हो जाएगा YouTube का ये फीचर

क्यों बंद हो रहा है Trending Page?

YouTube का कहना है कि पिछले 5 वर्षों में यूजर्स ने Trending Page पर जाना काफी कम कर दिया है। अब लोग ट्रेंडिंग कंटेंट देखने के लिए YouTube के दूसरे हिस्सों जैसे होमपेज की रिकमेंडेशन, सर्च सजेशन, Shorts, कम्युनिटी पोस्ट्स और कमेंट्स आदि पर ज्यादा भरोसा कर रहे हैं। क्या कहा यूट्यूब ने पढ़ें

अब ट्रेंडिंग वीडियो कहां मिलेंगे?

YouTube का कहना है कि अब ट्रेंडिंग कंटेंट को अलग-अलग कैटेगरी में दिखाया जाएगा। इसके लिए कंपनी YouTube Charts का इस्तेमाल करेगी, जो अभी फिलहाल YouTube Music से जुड़ी ट्रेंडिंग लिस्ट दिखाता है जैसे:

* ट्रेंडिंग म्यूज़िक वीडियो
* साप्ताहिक टॉप पॉडकास्ट
* ट्रेंडिंग मूवी ट्रेलर्स

आने वाले समय में YouTube Charts में और भी कैटेगरी जोड़ी जाएंगी। गेमिंग के लिए Gaming Explore Page पर ट्रेंडिंग वीडियो अब भी दिखाए जाएंगे।

यूजर्स कैसे पाएंगे ट्रेंडिंग और पॉपुलर वीडियो?

YouTube का कहना है कि अब यूजर्स को उनके पसंद के हिसाब से पर्सनलाइज्ड वीडियो रिकमेंडेशन मिलेंगे। इसके अलावा, लोग Explore पेज, अपने पसंदीदा क्रिएटर्स के चैनल्स और सब्सक्रिप्शन फीड से भी नया और ट्रेंडिंग कंटेंट देख सकेंगे।

क्रिएटर्स को क्या होगा असर?

कई YouTubers अपने वीडियो के Trending Page पर आने को सोशल मीडिया पर दिखाकर प्रमोशन करते थे। अब उनके लिए YouTube Studio में मौजूद Inspiration टैब पर्सनलाइज्ड कंटेंट आइडिया देता रहेगा।

15 जुलाई से आएगा एक और बड़ा बदलाव

YouTube ने हाल ही में घोषणा की है कि वह ऐसे चैनल्स की मॉनेटाइजेशन पॉलिसी में बदलाव करेगा, जो बार-बार एक जैसा या नकली कंटेंट बनाते हैं। नई पॉलिसी 15 जुलाई 2025 से लागू होगी। इसका मकसद ओरिजिनल और क्वालिटी कंटेंट को बढ़ावा देना है।

YouTube का Trending Page अब भले ही बंद हो रहा हो, लेकिन प्लेटफॉर्म यूजर्स को ट्रेंडिंग और पॉपुलर वीडियो देखने के कई नए तरीके दे रहा है। अब आप ज्यादा पर्सनल और रिलेटेड कंटेंट देख पाएंगे और क्रिएटर्स को भी बेहतर आइडिया मिलेंगे कि लोग क्या देखना चाहते हैं।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X