Home
News

YouTube का ये फीचर आज से बंद, 10 साल बाद कंपनी ने लिया एक्शन

YouTube ने अपने यूजर्स और क्रिएटर्स को बड़ा झटका देते हुए Trending Page और Now Trending List को आज से बंद कर दिया है। कंपनी ने 10 साल बाद यह एक्शन लिया है। इस फीचर को 2015 में शुरू किया गया था। जिससे लोग प्लेटफॉर्म पर तेजी से पॉपुलर हो रहे वीडियो और ट्रेंड्स को आसानी से जान पाते थे।

लेकिन अब YouTube का कहना है कि बदलते यूजर व्यवहार के चलते इस फीचर की उपयोगिता काफी कम हो गई है। इस फीचर को बंद करने की वजह भी यही है। आइए जानते हैं कि कंपनी यह फैसला क्यों लिया है।

YouTube का ये फीचर आज से बंद!

क्यों हटाई जा रही है YouTube Trending Page?

YouTube ने एक ब्लॉग पोस्ट में बताया कि पिछले 5 वर्षों में इस पेज पर ट्रैफिक में भारी गिरावट आई है। यूजर्स अब ट्रेंडिंग कंटेंट को अन्य फीचर्स से एक्सेस कर रहे हैं। Home Page की पर्सनलाइज्ड सिफारिशों से यूजर्स को कंटेंट मिल रहा है। शॉर्ट्स और सर्च सजेशन में भी लोग खूब दिलचस्पी ले रहे हैं।

इस वजह से Trending Page अब पहले जैसा आकर्षण नहीं रहा और इसकी जगह अब पर्सनलाइज्ड एक्सपीरियंस ने ले ली है।

पहले क्या था Trending Page का मकसद?

  • Trending Page को लॉन्च करने का उद्देश्य था।
  • तेजी से वायरल हो रहे वीडियो दिखाना।
  • नए क्रिएटर्स और ट्रेंड्स को खोजने में मदद करना

लेकिन समय के साथ यह क्रिएटर्स के लिए सिर्फ एक शो-ऑफ टूल बनकर रह गया, जहां वे अपने वीडियो की व्यूज और पॉपुलैरिटी दिखाते थे।

अब ट्रेंडिंग कंटेंट कहां मिलेगा?

ट्रेंडिंग पेज की जगह अब YouTube कई ऑप्शन दे रहा है। यूट्यूब चार्ट्स पर यूजर्स ट्रेंडिंग म्यूजिक वीडियो, टॉप पॉडकास्ट शो और ट्रेंडिंग मूवी ट्रेलर देख पाएंगे। Gaming Explore Page पर गेमिंग से जुड़ी ट्रेंडिंग वीडियो अब यहां मिलेंगी।

  • Explore Tab, Subscriptions Feed, और Creator Channels से यूजर्स अपनी पसंद का कंटेंट एक्सप्लोर कर सकेंगे।
  • यूट्यूब स्टूडियो का Inspiration Tab- क्रिएटर्स को पर्सनलाइज्ड कंटेंट आइडियाज मिलते रहेंगे।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X