8 साल का यू ट्यूब आज मना रहा है अपना जन्मदिन
दुनियां की सबसे पॉपुलर वेबसाइट यू ट्यूब को आज पूरी 8 साल हो गए है। यू ट्यूब काफी कम समय में सोशल मीडिया जगत में एक जाना माना नाम बन चुका है। इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि 1 मिनट में पूरी दुनिया में 100 घंटे के वीडियो अपलोड किए जाते हैं। यू ट्यूब में 1 खरब लोगों के यूजर एकाउंट हैं यानी दुनिया में हर दूसरे आदमी के पास यू ट्यूब एकाउंट है।
वहीं आपको जानकर हैरानी होगी कि लंच के दौरान करीब 1000 कंपनियों के लोग यू ट्यूब पर फनी वीडियो देखते हैं, आज से 8 साल पहले यू ट्यूब मई 2005 में लांच किया गया था। अक्टूबर 2006 में गूगल ने इसको 1.65 बिलियन डॉलर में खरीद लिया था। इसके बाद यू ट्यूब ने कई दूसरे रिकार्ड भी बनाएं। आपको जानकर हैरानी होगी की यूट्यूब सबसे पहले डेटिंग साइट के रूप में बनाया गया था। वहीं यू ट्यूब में सबसे पहला वीडियो एक चीडि़याघर में फिल्माया गय था।
चलिए देखते हैं यू ट्यूब में सबसे ज्यादा देखें गए 10 वीडियो और साथ में वो पहला वीडियो जो यू ट्यूब में सबसे पहले अपलोड किया गया था।


Click it and Unblock the Notifications







