Home
News

अब टीवी पर भी चलेंगे यूट्यूब के वीडियो

By Neha

अगर आपके पास स्मार्टटीवी है, तो आपके लिए एक अच्छी खबर है। अब आप अपनी टीवी पर भी यूट्यूब का मजा ले सकते हैं। दरअसल गूगल ने अपने वीडियो बेस्ड प्लेटफॉर्म यूट्यूब का एंड्रॉइड ऐप टीवी के लिए भी रिलीज कर दिया है। यूट्यूब के इस ऐप के जरिए अब आप टीवी पर भी यूट्यूब की वीडियो का मजा ले सकेंगे। फिलहाल ये ऐप सिर्फ सैमसंग और एलजी की स्मार्ट टीवी के लिए ही रोल आउट किया गया है, मगर कंपनी का कहना है कि इस यूट्यूब ऐप को जल्द ही सभी स्मार्ट टीवी के लिए पेश किया जाएगा।

अब टीवी पर भी चलेंगे यूट्यूब के वीडियो

अगर आपके पास भी सैमसंग या LG का 2016, 2017 का स्मार्ट टीवी मॉडल है, तो आप इस ऐप को इंस्टॉल कर सकते हैं। अगर आपके पास सैमसंग का टीवी है, तो सबसे पहले ऐप लॉन्चर में जाएं और Apps का ऑप्शन सेलेक्ट करें। अब Youtube TV ऐप डाउनलोड कर लें। अगर आप LG कस्टमर्स हैं, तो सबसे पहले LG कॉन्टेंट स्टोर में जाकर Youtube TV सर्च करें, इसके बाद इसे डाउनलोड कर लें।

आपको बता दें कि कस्टमर्स यूट्यूब टीवी को सीधा टीवी ऐप से साइन अप नहीं कर सकेंगे। इसके लिए उन्हें पहले फोन या कंप्यूटर से अकाउंट बनाना पड़ेगा। गूगल जल्द ही इस यूट्यूब टीवी ऐप को Samsung, LG के 2014 2015 मॉडल, Sony Linux और Apple TV के लिए भी पेश करेगा।

बता दें कि यूट्यूब टीवी के ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट से ट्वीट के जरिए कंपनी ने यूजर्स को इस नए ऐप के बारे में जानकारी दी है। कंपनी ने अपने ट्वीट के साथ एक छोटा सा वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें यूट्यूब टीवी के सैमसंग टीवी पर उपलब्ध होने के बारे में जानकारी दी जा रही है।

बता दें गूगल तेजी से यूट्यूब डेवलप कर रहा है और पिछले कुछ समय में इस पर कई फीचर्स पेश किए गए हैं। नए फीचर 'pinch-to-zoom' में यूज़र्स 16:9 वीडियो को 18:9 डिसप्ले में फिट कर देख सकेंगे।

 
Best Mobiles in India

English summary
YouTube TV app goes live on Samsung and LG smart TV. More detail in hindi.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X