यूट्यूब यूजर्स अब स्क्रीन कर सकेंगे 'pinch-to-zoom'
गूगल ने अपने यूट्यूब यूजर्स के लिए नया फीचर पेश किया है। इस फीचर में यूजर्स वीडियो देखते वक्त अच्छी क्वालिटी के लिए स्क्रीन को जूम कर सकेंगे। बता दें कि गूगल ने यूट्यूब में pinch-to-zoom जैस्चर ऑप्शन एड किया है, जिसमें 16:9 वीडियो को क्रोप कर 18:9 डिसप्ले में फिट किया जा सकता है। गूगल ने पहले इस ऑप्शन को अपने स्मार्टफोन Pixel 2 XL के लिए ही पेश किया था। अब हाल ही में गूगलन ने लेटेस्ट यूट्यूब अपडेट में इस फीचर को बाकी स्मार्टफोन के लिए भी रोल आउट कर दिया है।

एंड्राइड पर यूट्यूब के लेटेस्ट अपडेट v12.44 में इस अपडेट को देखा जा सकता है। अगर आपके पास ये फीचर अभी तक नहीं आया है, तो आप प्लेस्टोर पर जाकर यूट्यूब का अपडेट वर्जन 12.44 इंस्टॉल कर सकते हैं। बता दें कि इसके अन्य स्मार्टफोन में भी अलग ऐस्पेक्ट रेशियो के साथ भी ये फीचर काम कर सकता है।
बता दें कि इस साल नवंबर में ही वीडियो के लिए एचडीआर सपोर्ट को पेश किया था। याद रहे है कि कुछ समय पहले यूट्यूब ने अपना डिजाइन चेंज किया था और इसे नया लुक दिया था।
गूगल ने यूट्यूब को रिडिजाइन के साथ इसमें नए फीचर्स भी पेश किए थे और इसके रेड कलर के यूट्यूब आइकन में भी बदलाव किया था। बता दें कि यूट्यूब गूगल का वीडियो बेस्ड प्लेटफॉर्म सर्विस है।
-
54,999
-
36,599
-
39,999
-
38,990
-
1,29,900
-
79,990
-
38,900
-
18,999
-
19,300
-
69,999
-
79,900
-
1,09,999
-
1,19,900
-
21,999
-
1,29,900
-
12,999
-
44,999
-
15,999
-
7,332
-
17,091
-
29,999
-
7,999
-
8,999
-
45,835
-
77,935
-
48,030
-
29,616
-
57,999
-
12,670
-
79,470


Click it and Unblock the Notifications