Home
News

YouTube भारत में जल्द हटाएगा क्लिकबेट टाइटल और थंबनेल वाले वीडियो, जानें बचने के टिप्स

YouTube इंडिया ने एक ऑफिशियली ऐलान में चेतावनी दी है कि जो क्रिएटर्स अपने वीडियो में क्लिकबेट टाइटल और थंमनेल का इस्तेमाल करेंगे, खासकर ब्रेकिंग न्यूज या वर्तमान घटनाओं से जुड़े वीडियो उन्हें हटा दिया जाएगा।यह कदम उन क्रिएटर्स के लिए एक स्पष्ट संदेश है, जो अपनी सामग्री को ज्यादा आकर्षक बनाने के लिए क्लिकबेट का इस्तेमाल करते हैं।

यूट्यूब ने एक आधिकारिक ब्लॉग पोस्ट में बताया कि गंभीर क्लिकबेट तक होता है जब वीडियो के टाइटल या थंबनेल में ऐसे दावे किए जाते हैं, जो वीडियो में नहीं होते हैं। यह खास तौर से ब्रेकिंग न्यूज या करंट अफेयर्स से रिलेटेड कंटेंट पर लागू होगा, जहां वीडियो सामग्री दावों के अनुरूप नहीं होती।

 भारत में क्लिकबेट YouTube वीडियो पर होगी कार्रवाई

YouTube वीडियो हटाने की पॉलिसी

यूट्यूब की नई पीलिसी के अनुसार गंभीर क्लिकबेट वाली सामग्री को हटाया जाएगा, क्योंकि यह यूजर्स को धोखा या गुमराह कर सकती है। खास तौर पर जब यूजर्स महत्वपूर्ण या फिर उस समय-संवेदनशील जानकारी खोज रहे हों। सभी वीडियो जो ब्रेकिंग न्यूज या वैश्विक घटनाओं से संबंधित होते हैं, उन्हें इस पॉलिसी के तहत चेक कर हटाया जा सकता है।

इसका मतलब है कि अगर वीडियो का टाइटल आकर्षक है, लेकिन उसमें वास्तविकता नहीं है तो यह आपके चैनल या यूट्यूब अकाउंट के लिए समस्या पैदा कर सकता है। केवल टाइटल ही नहीं अगल थंबनेल में भी ऐसी गलती होती है, तो परिणाम वही हो सकते हैं।

जो भी इस पॉलिसी का उल्लंघन करेगा, उसे गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। YouTube का कहना है कि, उल्लंघन करने वाली सामग्री को चैनल से हटा दिया जाएगा। हालांकि पहले कार्रवाई नहीं की जाएगी ताकि चैनल अपने कंटेंट को नई पॉलिसी के अनुसार समायोजित कर सकें। लेकिन बार-बार सामग्री हटाए जाने के बाद इसमें बदलाव हो सकता है।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X