Home
News

इंडिया में सबसे तेजी से बिकने वाला स्मार्टफोन बन जाएगा YU Yureka Black

ई-कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट का दावा है कि ये फोन की पहले दिन ही प्रति मिनट 80 यूनिट्स सेल हुई है।

By Neha

Micromax के सहायक ब्रांड YU के स्मार्टफोन YU Yureka Black कुछ समय पहले ही लॉन्च किया गया था। अब ये फोन ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर सेल के लिए उपलब्ध है। फ्लिपकार्ट के सेल्स एनालिसिस के मुताबिक इस स्मार्टफोन की फ्लिपकार्ट पर प्रति मिनट 80 यूनिट्स सेल हुई हैं।

इंडिया में सबसे तेजी से बिकने वाला स्मार्टफोन बन जाएगा YU Yureka Black

फ्लिपकार्ट के मुताबिक इनके पास लगभग 5 लाख 'नोटिफाई मी' के नोटिफिकेशन मिले हैं। इसके अलावा 2 लाख यूनीक विजिटर्स ने प्रोडक्ट पेज विजिट किया है। इस डिवाइस को 70 प्रतिशत रेटिंग्स में 5 स्टार मिले हैं। इन सभी बातों से ये साफ होता है कि अगर फ्लिपकार्ट पर YU Yureka की सेल ऐसे ही होती रही तो जल्दी ही ये फोन इंडिया का सबसे तेजी से बिकने वाला फोन बन जाएगा।

लॉन्च के साथ ही Yu Yureka Blac लोगों को काफी पसंद आने लगा। अगर बात इसके फीचर्स की करें तो इसमें 5।5 इंच फुल HD डिस्प्ले मौजूद है। इस डिवाइस में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 615 प्लेटफॉर्म के साथ 2GB रैम उपलब्ध है। इस डिवाइस के बैक में 13MP फ्रंट कैमरा उपलब्ध है। डिवाइस के फ्रंट पैनल पर 5MP कैमरा है।

इस डिवाइस में इंटरनल स्टोरेज 16GB है। इस डिवाइस में 2500mAh बैटरी मौजूद है। इस स्मार्टफोन में CyanogenOS मौदूज है। आपको बता दें कि कंपनी अपने यूरेका ब्रांड के तहत कई स्मार्टफोन बना चुकी है। इनमें Yureka Plus,Yureka S और Yureka Note शामिल हैं।

 
Best Mobiles in India

English summary
the flipkart claimed that yu yureka Black selling rate of over 80 units per minute.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X