यू यूरेका ब्लैक और रेड्मी 4 की सेल आज
यू यूरेका ब्लैक की सेल आज से फ्लिप्कार्ट पर शुरू हो रही है। जबकि रेड्मी आज अमेज़न पर फ़्लैश सेल के लिए उपलब्ध होगा।
माइक्रोमैक्स के यूटेलीवेंचर के तहत कंपनी ने हाल ही में यू यूरेका ब्लैक स्मार्टफोन लॉन्च किया है। यह कंपनी की लेटेस्ट पेशकश है। यू यूरेका ब्लैक की कीमत भारतीय मार्केट में 8,999 रुपए है। फोन की सेल आज 6 जून से फ्लिप्कार्ट पर शुरू की गई है। इस फोन को फ्लिप्कार्ट के जरिए ही खरीदा जा सकता है।

वहीं श्याओमी का रेड्मी 4 स्मार्टफोन भी आज अमेज़न पर सेल के लिए उपलब्ध होगा। रेड्मी 4 की सेल अमेज़न और एमआईडॉटकॉम पर दोपहर 12 बजे से शुरू होगी। यह केवल एक घंटे के लिए रखी गई है। इस फोन की कीमत 6,999 रुपए से शुरु होती है।
यू यूरेका ब्लैक और रेड्मी 4 आपस में मुकाबला रखते हैं। दोनों ही बजट रेंज में पेश किए गए हैं। दोनों के फीचर्स भी काफी मिलते जुलते हैं। हालंकि रेड्मी 4 कम कीमत में आता है। चलिए एक नजर डालते हैं दोनों फोन के स्पेसिफिकेशन पर।

यू यूरेका ब्लैक स्मार्टफोन एंड्रायड 6.0 मार्शमेलो पर काम करता है। फोन में 5 इंच का फुल एचडी आईपीएस डिस्प्ले दिया गया है, इसमें 2.5 डी कॉर्निंग गोरिला ग्लास 3 प्रोटेक्शन दी गई है। फोन 1.4GHz ऑक्टा कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 430 प्रोसेसर पर काम करता है। फोन में 4जीबी रैम है, इसकी स्टोरेज 32जीबी की है जिसे 64 जीबी तक बढ़ा सकते हैं।
यू यूरेका ब्लैक में 13 मेगापिक्सल रियर कैमरा और डूअल एलईडी फ़्लैश है। इसका फ्रंट कैमरा 8 मेगापिक्सल का है। यह फोन 3000mAh बैटरी के साथ आता है।

वहीं रेड्मी 4 तीन वैरिएंट में उपलब्ध है। फोन का 2जीबी रैम और 16जीबी स्टोरेज वैरिएंट 6,999 रुपए में मिलता है, जबकि 3जीबी रैम और 32जीबी स्टोरेज वैरिएंट 8,999 रुपए में मिलेगा। यू यूरेका ब्लैक के मुकाबले 4जीबी रैम वैरिएंट थोड़ा महंगा है, इसकी कीमत 10,999 रुपए रखी गई है।


Click it and Unblock the Notifications








