नोकिया स्टोर से जपक गेम्स के 10 करोड़ से अधिक डाउनलोड
नोकिया स्टोर पर जपक मोबाइल गेम्स के रिकार्ड 10 करोड़ डाउनलोड पूरे हो चुके हैं। यह जानकारी जपक के एक अधिकारी ने यहां शनिवार को दी। जपक मोबाइल गेम्स रिलायंस इंटरटेनमेंट डिजिटल की मोबाइल गेमिंग इकाई है। खेलों के 10 करोड़ डाउनलोड का आंकड़ा हासिल करने में कम्पनी के 22 खेलों ने मुख्य भूमिका निभाई, जिनमें 'छोटा भीम रेसिंग', 'निंजा स्ट्राइक' और 'डब्ल्यूडब्ल्यूई रॉ' प्रमुख हैं।
सबसे अधिक 77.6 लाख डाउनलोड 'टी20 क्रिकेट 2012' के हुए। उसके बाद 58.3 लाख डाउनलोड 'बॉर्डर वार फेस ऑफ' के हुए। जपक डिजिटल एंटरटेनमेंट के कारोबार प्रमुख-भारत, चैतन्य प्रभु ने कहा, "नोकिया स्टोर पर 10 करोड़ डाउनलोड होने पर हमें काफी खुशी मिली है।
पढ़ें: गूगल में सबसे ज्यादा ये सर्च करते हैं लोग
इससे हमारा स्थान नोकिया स्टोर पर अव्वल हो गया है।" जपक मोबाइल गेम्स एंड्रायड और ब्लैकबेरी सहित विभिन्न प्लेटफॉर्मो पर 500 से अधिक मोबाइल गेम्स की पेशकश करती है।
ये खेल एक्शन, रेसिंग, एडवेंचर, खेल, आपदा, जैसे क्षेत्रों के हैं। अभी 5,74,18,175 डाउनलोड के साथ भारत पांच सर्वाधिक डाउनलोड करने वाले देशों में सबसे आगे है। इसके बाद क्रमश: वियतनाम (48,64,552), पाकिस्तान (42,92,564), इंडोनेशिया (36,46,806) और थाईलैंड (27,52,993) का स्थान आता है।
जपक के पॉपुलर गेम
जपक के पॉपुलर गेम
जपक के पॉपुलर गेम
जपक के पॉपुलर गेम
जपक के पॉपुलर गेम
जपक के पॉपुलर गेम
जपक मोबाइल गेम
जपक मोबाइल गेम
जपक मोबाइल गेम
जपक मोबाइल गेम
जपक मोबाइल गेम


Click it and Unblock the Notifications







