Zee Music ने YouTube और Meta से बढ़ाया समझौता, यूजर्स को मिलेंगे ये फायदे

Zee समूह की म्यूजिक कंपनी ने YouTube और Meta के साथ अपने लाइसेंसिंग समझौते को लेकर शुक्रवार को एक नया एलान किया है। इसके अनुसार म्यूजिक कंपनी ने यूट्यूब और मेटा के साथ अपने लाइसेंसिंग समझौते को आगे बढ़ा दिया है। जिससे अब यूजर्स यूट्यूब और इंस्टाग्राम प्लेटफॉर्म पर Zee म्यूजिक कंपनी के पूरे कैटलॉग को एक्सेस कर सकेंगे।
यूजर्स 11,000 से अधिक गानों के कैटलॉग से संगीत सामग्री ले सकेगें
जानकारी के अनुसार दो सबसे बड़ी डिजिटल कंटेंट-स्ट्रीमिंग कंपनियों के साथ हुए, इस डील के तहत डिजिटल सामग्री का प्रसारण करने वाली ये दोनों प्लेटफॉर्म Zee म्यूजिक से 11,000 से अधिक गानों के कैटलॉग से संगीत सामग्री ले सकते हैं। इसी के साथ यूजर्स यूट्यूब और मेटा के फेसबुक और इंस्टाग्राम जैसे प्लेटफॉर्म पर जी म्यूजिक कंपनी के सभी कैटलॉग का उपयोग भी पाएंगे।
भारतीय संगीत प्रेमियों की बढ़ी संख्या
वहीं कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया है कि, दुनिया भर से भारतीय संगीत प्रेमियों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। ऐसे में संगीत की नई लाइब्रेरी जुड़ने से इंस्टाग्राम यूजर्स और यूट्यूब शॉर्ट्स क्रिएटर को इसका अच्छा खासा लाभ मिलेगा। यूजर्स नई संगीत प्रवृत्तियों के आधार पर लंबे समय तक का भी वीडियो बना सकते हैं।
Zee म्यूजिक के चीफ बिजनेस ऑफिसर अनुराग बेदी का कहना है कि, ये दोनों प्लेटफॉर्म कंपनी के लिए काफी फायदेमंद साबित हुए हैं। उन्होंने आगे बताया कि, ये दोनों प्लेफॉर्म नए यूजर्स तक पहुंचने और अलग-अलग तरीकों से उनसे जुड़ने में काफी मदद करते हैं। आपको बता दें, Zee म्यूजिक कंपनी अपने यूट्यूब चैनल पर पहले ही 130 मिलियन से अधिक सब्सक्राइबर के साथ 290 बिलियन से अधिक का व्यूज ले लिया है।


Click it and Unblock the Notifications







