Zee5 के सालाना प्लान पर 50% की छूट, जल्दी कीजिए...!
Zee5 का कंटेंट अगर आप देखना चाहते हैं और आपके पास कोई सब्सक्रिप्शन प्लान नहीं है तो 28 फरवरी तक आपके पास एक अच्छा मौका है। ZEE5 ने एनिवरसरी ऑफर को लॉन्च किया है। इस ऑफर के तहत कंपनी ने ज़ी 5 के सब्सक्रिप्शन पर 50% का फ्लैट डिस्काउंट देने का ऐलान किया है।

50% का डिस्काउंट ऑफर
ZEE5 के सब्सक्रिप्शन की बात करें तो कंपनी ने इस ओटीटी प्लेटफॉर्म के सालाना प्लान की कीमत 999 रुपए है, लेकिन अगर आप 28 फरवरी तक एनीवर्सरी ऑफर के तहत इस प्लान को खरीदेंगे तो आपको 50% का डिस्काउंट मिलेगा, यानि आपको सिर्फ 499 रुपए खर्च करने होंगे।
28 फरवरी तक का ऑफर
ZEE5 के सब्सक्रिप्शन प्लान को आप सिर्फ 499 रुपए खर्च करके खरीद सकते हैं लेकिन सिर्फ 28 फरवरी तक ही इस प्लान की वैधता है। अगर आप 28 फरवरी, 2021 के बाद Zee5 के सालाना सब्सक्रिप्शन प्लान को खरीदेंगे तो आपको पूरे 999 रुपए ही खर्च करने पड़ेंगे। लिहाजा आपके पास सस्ते में इस बेहतरीन ओटीटी प्लेटफॉर्म का सब्सक्रिप्शन खरीदने का मौका है।
सिर्फ एक साल वाले प्लान पर ऑफर
हालांकि आपको बता दें कि यह ऑफर सिर्फ एक साल वाले प्लान पर ही है। अगर आप एक महीने या तीन महीने वाले प्लान को खरीदेंगे तो आपको यह ऑफर नहीं मिलेगा। आपको बता दें कि Zee5 इस साल अपनी तीसरी सालगिराह मना रहा है, इसलिए कंपनी ने इस ऑफर को पेश किया है। इस ऑफर की शुरुआत 13 फरवरी से ही हो चुकी है और यह 28 फरवरी तक चलेगा।
मंथली प्लान पर कोई बदलाव नहीं
आपको बता दें कि Zee5 का मंथली सब्सक्रिप्शन प्लान 99 रुपए का है। वहीं इसका दूसरा प्लान तीन महीने के सब्सक्रिप्शन के साथ आता है, जिसे आप 299 रुपए खर्च करके खरीद सकते हैं। Zee5 का प्रीमियम मेंबर बनने के बाद आपको Zee5 के सभी कंटेंट को देखने का मौका मिलता है वहीं साथ में ALT Balaji शो, Zindagi TV के शो, Kids, Live TV और TV शो को भी देखने का मौका मिलता है। टीवी में आने वाले शो को तक आप इस ओटीटी प्लेटफॉर्म के जरिए पहले भी देख सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications








