Home
News

JIOMEET पर ZOOM ने लगाया यूज़र इंटरफेस कॉपी करने का आरोप, अब लेगी लीगल एक्शन

कोरोना वायरस की महामारी के चलते पूरी दुनिया में Zoom वीडियो कॉलिंग सॉफ्टवेयर काफी मशहूर हुआ। क्योंकि कोरोना के चलते दुनिया में लॉकडाउन का ऐलान किया गया था जिसके कारण कंपनियों ने अपने एम्प्लॉयीज को वर्क फ्रॉम होम की सुविधा दी थी। वहीं, रिलायंस जियो ने भारत में ज़ूम वीडियो कॉलिंग सॉफ्टवेयर को टक्कर देने के लिए JioMeet वीडियो कॉलिंग सॉफ्टवेयर तैयार किया और मार्केट में इसे लॉन्च किया।

JIOMEET पर ZOOM ने लगाया यूज़र इंटरफेस कॉपी करने का आरोप, अब लेगी लीगल एक्शन

लीगल एक्शन लेगी जूम?

बता दें कि जियोमीट को कुछ ही दिन पहले लॉन्च किया गया है। जिस पर जूम का आरोप है कि जियोमीट का यूज़र इंटरफेस, ऐप आइकॉन और फीचर्स को काफी हद तक कॉपी किया गया है। जिसके बाद जूम ने रिलायंस जियो के जियोमीट के खिलाफ लीगल एक्शन लेन की तैयारी कर ली है।

Zoom के इंडिया हेड समीर राजे ने कहा है कि जियो मीट जूम से काफी हद तक मेल खाता है। जिसे देखकर वे लोग काफी हैरानी में है। उन्होंने ये भी कहा कि इस बात को लेकर कंपनी में फिलहाल काफी डिस्कशन चल रहा है। समीर राजे ने साफ तौर पर लीगल एक्शन के बारे में कुछ नहीं कहा। उन्होंने कहा कि इसका फैसला वे अपनी लीगल टीम पर छोड़ते हैं।

JIOMEET पर ZOOM ने लगाया यूज़र इंटरफेस कॉपी करने का आरोप, अब लेगी लीगल एक्शन

हमारा फोकस हमारे कस्टमर्स- समीर राजे

एक इंटरव्यू में समीर राजे ने बताया कि हम पहले से ही जानते थे कि ऐसा कुछ होने वाला है। हालांकि ये पहली बार नहीं है जब जूम को किसी ने टक्कर देने की कोशिश की हो। हमारी प्रोडक्ट काफी बेहतर है। प्रोडक्ट्स और बेहतरीन टेक्नोलॉजी ही हमारी मज़बूती है। हमारा पूरा फोकस हमारे कस्टमर्स पर है। इसके अलावा जो कंप्टीटर्स करते हैं, वो उनकी अपनी स्ट्रैटिजी है।

जूम इकलौता वीडियो कॉलिंग ऐप नहीं है। इससे पहले भी मार्केट में कई ऐप्स को लॉन्च किया जा चुका है और जूम ऐप आने के बाद भी कितने ही ऐप्स पेश हुए हैं। लेकिन अपने बेहतरीन फीचर्स के कारण जूम को लोगों द्वारा बेहद पसंद किया जा रहा है। जूम वीडियो कॉन्फ्रेंसिग के लिए सबसे ज़्यादा डाउनलोड की जाने ऐप्स में टॉप पर आती है।

JIOMEET पर ZOOM ने लगाया यूज़र इंटरफेस कॉपी करने का आरोप, अब लेगी लीगल एक्शन

एक रिपोर्ट के मुताबिक राजे ने कहा है कि जूम की टीम मिनिस्ट्री ऑफ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इनफॉर्मेशन टेक्नॉलजी (MeitY) के साथ बातचीत कर रही है।

गौरतलब है कि जूम पर यूजर डेटा शेयर करने का भी आरोप लगता आया है। हालांकि जूम हमेशा इस बात को नकारता रहा है। उनका कहना है कि हम यूजर डेटा शेयर नहीं करते बल्कि हमारे प्लेटफॉर्म की टेक्नीकल चीजों को शेयर किया जाता है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Reliance Jio has launched a homegrown alternative to the Zoom video conferencing platform called JioMeet. The video conferencing app is already available on the Google Play and Apple App Store. Now Zoom may take legal action against JioMeet for copying UI
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X