ज़ोपो कलर एफ2 लॉन्च, इसमें है मल्टी फंक्शन फिंगरप्रिंट सेंसर
ज़ोपो ने अपना नया फोन मार्केट में उतार दिया है। कंपनी का यह फोन कई खास फीचर्स के साथ आता है, जिनमें से एक है 'मल्टी फंक्शन' फिंगरप्रिंट स्कैनर।
ज़ोपो का स्मार्टफोन कलर एफ2 लॉन्च हो चुका है। फोन की कीमत 10,790 रुपए है। इस स्मार्टफोन की सबसे खास बात है 'मल्टी फंक्शन' फिंगरप्रिंट स्कैनर है, जो कि रियर पैनल पर दिया गया है। यह यूज़र्स को स्मार्टफोन को कई तरह से कंट्रोल करने देता है, ज्सिमें वीडियो ऑडियो प्लेबैक शामिल हैं।

इसके अलावा फोन में कई अन्य खास फीचर्स हैं, जिनमें से कुछ यहाँ दिए गए हैं। तो चलिए नज़र डालते हैं ज़ोपो के इस शानदार स्मार्टफोन के शानदार फीचर्स पर।
एचडी आईपीएस डिस्प्ले
यह ड्यूल सिम स्मार्टफोन ज़ोपो कलर एफ2 एंड्रायड 6.0 मार्शमेलो पर काम करता है। फोन में 5.5 इंच की एचडी आईपीएस डिस्प्ले दी गई है। जिसका रेजोल्यूशन 720*1280 पिक्सल है।
प्रोसेसर
यह फोन 64 बिट क्वाड कोर मीडियाटेक एमटी6737 SoC प्रोसेसर के साथ आता है, जिसे 2जीबी रैम पॉवर मिलती है।
नए एंड्रायड स्मार्टफोन की बेस्ट ऑनलाइन डील्स के लिए यहाँ क्लिक करें
रियर कैमरा
ज़ोपो कलर एफ 2 का रियर कैमरा 8 मेगापिक्सल है, इसमें ऑटोफोकस कैमरा, फ़्लैश आदि है। इसका फ्रंट कैमरा 5 मेगापिक्सल का है।
इंटरनल मैमोरी
फोन की इंटरनल मैमोरी 16जीबी की है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से बढ़ाकर 64जीबी तक किया जा सकता है।
कनेक्टिविटी
कनेक्टिविटी के लिए इसमें 4जी LTE के साथ वाईफाई, ब्लूटूथ, जीपीएस और माइक्रो यूएसबी विकल्प दिए हैं।


Click it and Unblock the Notifications