Home
News

ज़ोपो का नया डूअल कैमरा स्मार्टफोन लॉन्च, कीमत 9,499 रु

By Agrahi

ज़ोपो ने अपना नया स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। यह स्मार्टफोन डूअल कैमरा के साथ आता है, इसे कंपनी ने स्पीड एक्स का नाम दिया है। इस फोन के साथ कंपनी की टैगलाइन है, "लाइट अप योर सेल्फी"। इस फोन के चार कलर वैरिएंट आते हैं, जिनमें चारकोल ब्लैक, रॉयल गोल्ड, आर्किड गोल्ड और स्पेस ग्रे शामिल है।

ज़ोपो का नया डूअल कैमरा स्मार्टफोन लॉन्च, कीमत 9,499 रु

ज़ोपो स्पीड एक्स स्मार्टफोन अब खरीद के लिए उपलब्ध है। इस फोन की कीमत 9,499 रुपए रखी गई है, इसे भारत में एक्सक्लूसिवली ई-कॉमर्स साईट पर खरीदा जा सकता है।

स्पीड एक्स को अब तक सबसे किफायती डूअल कैमरा स्मार्टफोन माना जा रहा है। साथ ही इस फोन में हाई एंड फीचर्स दिए गए हैं। फिलहाल इस फोन को केवल ऑनलाइन ही बेचा जाएगा।

सबसे पहले देखते हैं इसका कैमरा

सबसे पहले देखते हैं इसका कैमरा

इस स्मार्टफोन में डूअल रियर कैमरा सेटअप है, जो कि हॉरिजॉन्टल रूप में दिया गया है। यह 13 मेगापिक्सल और 2 मेगापिक्सल सेंसर के साथ आता है। इसमें एईडी फ़्लैशलाइट दी गई है। इस फोन में 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी है।

फिंगरप्रिंट स्कैनर

फिंगरप्रिंट स्कैनर

इस फोन की एक और हाईलाइट है इसका फिंगरप्रिंट स्कैनर। यह फोन के रियर साइड में दिया गया है। कंपनी की मानें तो यह दुनिया का सबसे तेज फिंगरप्रिंट स्कैनर रिस्पोंस टाइम 0.16s और 360 डिग्री यूनिक टच रिकग्निशन सिस्टम के साथ आता है जो आपके फिंगर को हर एंगल में पहचान पाएगा।

फुल एचडी डिस्प्ले

फुल एचडी डिस्प्ले

ज़ोपो स्पीड एक्स में 5 इंच का फुल एचडी डिस्प्ले है यह फोन 1080पी वीडियो रिकॉर्डिंग और 1080पी वीडियो प्लेबैक सपोर्ट के साथ आएगा। इस फोन में एंड्रायड 7.0 नॉगट दिया गया है।

प्रोसेसर पॉवर

प्रोसेसर पॉवर

फोन में 64 बिट ऑक्टा कोर प्रोसेसर है। इस फोन की रैम 3 जीबी की है। यह फोन 32जीबी तक की डिफ़ॉल्ट स्टोरेज के साथ आता है, इसे माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 128जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

कनेक्टिविटी और बैटरी

कनेक्टिविटी और बैटरी

ज़ोपो का यह फोन 4जी VoLTE बैंड्स के साथ आता है, इसमें ब्लूटूथ v4.0 और वाईफाई दिया गया है। फोन में 25 भारतीय भाषाओं का सपोर्ट है। इस फोन की बैटरी 2680mAh की बैटरी दी गई है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Zopo's first dual camera smartphone Speed X goes on sale for Rs 9,499. Read more detail in Hindi.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X