फोल्डेबल स्मार्टफोन ZTE Axon M लॉन्च, इसमें है डूअल स्क्रीन
ZTE ने अपना पहला डूअल स्क्रीन फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है. यह फोन कंपनी ने यूएस मार्केट में पेश किया है. यूएस में इस स्मार्टफोन को अगले महीने से खरीद सकते हैं. इस फोन को कंपनी एक्सक्लूसिवली AT&T के जरिए उपलब्ध कराएगी.

ZTE का यह स्मार्टफोन चाइना में भी लॉन्च होगा, इसके अलावा आने वाले समय में इसे जापान और यूरोप में भी कंपनी लॉन्च कर सकती है. कंपनी के इस स्टाइलिश स्मार्टफोन को $24.17 प्रति महिना पर खरीदा जा सकता है, जो कि लगभग 1,600 रुपए प्रति महिना है.
ZTE Axon M मेटल फ्रेम के साथ आता है, जो इसे अन्य स्मार्टफोन से मोटा और भारी भी बनाते हैं. इसमें डूअल स्क्रीन दी गई है, जो कि आपस में अटैच है. इनमें से एक बॉडी से अटैच है जबकि दूसरी को फोल्ड किया जा सकता है.

ZTE Axon M स्पेसिफिकेशन
इस फोन के स्पेक्स की ओर नज़र डालें तो इसमें 5.2 इंच का डिस्प्ले दिया गया है. यह स्क्रीन कॉर्निंग गोरिला ग्लास 5 प्रोटेक्शन के साथ आती है. यह FHD रेसोल्यूशन देती है, जिसकी पिक्सल डेंसिटी 428ppi है. इस स्मार्टफोन में कंपनी ने क्वालकॉम का स्नैपड्रैगन 821 प्रोसेसर दिया है, जिसके साथ फोन में 4जीबी की रैम है.
ZTE Axon M में 64जीबी की इंटरनल स्टोरेज मौजूद है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 256जीबी तक और बढ़ाया जा सकता है. इसके यूनीक डिज़ाइन के कारण इस फोन में कंपनी ने केवल एक ही कैमरा दिया है, यह फ्रंट और रियर कैमरे की तरह काम करता है. इसमें f/8 20मेगापिक्सल सेंसर है, जो कि इमेज स्टेबिलाइजेशन के साथ आता है.
यह स्मार्टफोन एंड्रायड 7.1 नॉगट ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है. इस फोन में 3180mAh बैटरी दी गई है, यह QC 3.0 रैपिड चार्जिंग सपोर्ट करता है. फोन में 3.5mm जैक, Hi-Fi ऑडियो चिप दी गई अहि, इसमें USB टाइप सी पोर्ट भी है.


Click it and Unblock the Notifications