डूअल सेल्फी कैमरा के साथ ZTE Blade A3 लॉन्च
ZTE ने अपना नया स्मार्टफोन ZTE Blade A3 चाइना मार्केट में पेश कर दिया है. इस फ़ो की कीमत मार्केट में 799 युआन रखी गई है, जो की करीब 7,800 रुपए है. यह स्मार्टफोन काफी शानदार स्पेक्स और फीचर के साथ आता है.

ZTE Blade A3 में 5.5 इंच का HD TFT डिस्प्ले दिया गया है. इसका पिक्सल डेंसिटी 720p है और इस डिस्प्ले पर 2.5D कर्व्ड ग्लास दिया गया है. इस फोन में 1.5GHz क्वाड कोर मीडियाटेक MT6737T प्रोसेसर दिया गया है. फोन की रैम 3जीबी की है और इसकी इंटरनल स्टोरेज 32जीबी की है, माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से स्टोरेज को और बढ़ाया जा सकता है. इस फोन में ट्रिपल कार्ड स्लॉट है, यानि की एक माइक्रोएसडी कार्ड के लिए डेडिकेटेड है.
ZTE के इस लेटेस्ट हैंडसेट की USP है इसका डूअल सेल्फी कैमरा. इसके फ्रंट में डूअल सेल्फी कैमरा है जो की 5 मेगापिक्सल प्राइमरी सेंसर और 2मेगापिक्सल के सेकेंडरी सेंसर के साथ आता है. यह दोनों कैमरा पोर्ट्रेट शॉट्स को कैप्चर करने के लिए साथ में काम करते हैं. इस कैमरे में सॉफ्ट फ़्लैश है जिससे बेहतर लो लाइट फोटोग्राफी होती है.
इस फोन की जो एक और बड़ी खासियत है वो है इसकी 4000mAh की बैटरी. यह बैटरी एक पूरे दिन चार्ज दे सकती है. फोन एंड्रायड 7.0 नॉगट ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है. इसमें ZTE का अपना UI भी दिया गया है.


Click it and Unblock the Notifications








