Home
News

ज़ेडटीई ब्लेड एक्स मैक्स स्मार्टफोन में है 6 इंच डिस्प्ले और एंड्रायड नॉगट

ज़ेडटीई ब्लेड एक्स मैक्स स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया गया है। फोन की कीमत $149 है।

By Agrahi

ज़ेडटीई ने अपना नया स्मार्टफोन ज़ेडटीई ब्लेड एक्स मैक्स यूएस मार्केट में उतार दिया है। यूएस में फोन की कीमत $149.99 रखी गई है जो कि करीब 9,600 रुपए है। यह फोन क्रिकेट वायरलेस ऑनलाइन और रिटेल स्टोर्स के जरिए मार्केट में मिलेगा।

ज़ेडटीई ब्लेड एक्स मैक्स स्मार्टफोन में है 6 इंच डिस्प्ले और एंड्रायड नॉगट

बजट स्मार्टफोन ज़ेडटीई ब्लेड एक्स मैक्स 6 इंच की फुल एचडी एलसीडी डिस्प्ले के साथ आता है। इस फोन में 1.4GHz ऑक्टा कोर स्नैपड्रैगन 435 प्रोसेसर दिया है। साथ ही फोन की रैम 2जीबी की है। फोन की इंटरनल स्टोरेज 32 जीबी की है।

ज़ेडटीई के इस स्मार्टफोन की एक खास बात यह भी है कि यह उन चुनिंदा स्मार्टफोन में है जो कि एंड्रायड के लेटेस्ट 7.0 नॉगट ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ आते हैं। बजट रेंज में आपको यह ऑप्शन कम ही देखने मिलेगा। फोन का यह ब्लू कलर वैरिएंट काफी शानदार दिखाई देता है।

ज़ेडटीई ब्लेड एक्स मैक्स स्मार्टफोन में है 6 इंच डिस्प्ले और एंड्रायड नॉगट

ब्लेड एक्स मैक्स में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है, जिसके साथ एलईडी फ़्लैश भी है। फ्रंट में 5 मेगापिक्सल का कैमरा है। इस फोन में माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट भी दिया है। जिससे फोन की मेमोरी को 128जीबी तक और बढ़ाया जा सकता है।

ज़ेडटीई ब्लेड एक्स मैक्स स्मार्टफोन में है 6 इंच डिस्प्ले और एंड्रायड नॉगट

कनेक्टिविटी की बात करें तो ज़ेडटीई ब्लेड एक्स मैक्स में 4जी LTE सपोर्ट दिया है। यह फोन वाई-फाई, ब्लूटूथ, 3.5mm जैक यूएसबी टाइप सी के साथ आता है। वहीं फोन में 3400mAh की बैटरी भी है। फोन में क्वालकॉम क्विक चार्ज 2.0 भी दिया है। ज़ेडटीई के इस फोन में फिंगरप्रिंट स्कैनर भी है।

 
Best Mobiles in India

English summary
ZTE Blade X max with 6 inch display and android nougat. Read more in Hindi.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X