5000mAh बैटरी व 16MP फ्रंट कैमरा के साथ ZTE Nubia N3 लॉन्च
ZTE सब ब्रांड Nubia ने शुक्रवार को स्मार्टफोन मार्केट में अपना एक और मिड बजट स्मार्टफोन Nubia N3 लॉन्च कर दिया है। इस फोन को ZTE Nubia N2 मॉडल का अपग्रेड वर्जन कहा जा रहा है। Nubia N2 को कंपनी ने पिछले साल जुलाई में लॉन्च किया था।
Nubia N2 की बात करें, तो कंपनी ने इस फोन को फिलहाल चीन में लॉन्च किया है और चीनी मार्केट में इस फोन की सेल 24 मार्च से शुरू होगी। पिछले फोन की तरह इस फोन को भी कंपनी ने पावरफुल बैटरी के साथ पेश किया है। इस फोन में 5,000mAh की बैटरी दी गई है। आइए जानते हैं इस फोन के सभी फीचर्स और स्पेक्स के बारे में।

ज़ेडटीई नूबिया एन3 को कंपनी ने ऑब्सीडियन ब्लैक, स्पेस गोल्ड, और नेबुला रेड कलर वेरिएंट में लॉन्च किया है। इस फोन में 5.99 इंच का आईपीएस टचस्क्रीन डिस्प्ले दिय है, जो 2,160×1,080 पिक्सल रिजॉल्यूशन के साथ आता है। इसका ऑस्पेक्ट रेश्यो 18:9 है।
फोटोग्राफी के लिए इस फोन में डुअल रियर कैमरा दिया है। अभी ये जानकारी नहीं मिली है कि इस फोन का फ्रंट कैमरा सेंसर कितने मेगापिक्सल का है। फ्रंट कैमरा की बात करें, तो ये 16 मेगापिक्सल सेंसर के साथ आएगा।
ज़ेडटीई नूबिया के इस स्मार्टफोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 625 प्रोसेसर दिया है। ये फोन एंड्रॉइड 7.1 नॉगट के साथ नूबिया कस्टम UI पर चलता है। इस फोन में 4 जीबी रैम और 64 जीबी इंटरनल स्टोरेज दिया है। इसका इंटरनल स्टोरेज बढ़ाने के लिए माइक्रोएसडी कार्ड का इस्तेमाल किया जा सकता है।
नूबिया के इस फोन के पिछले एडिशन की तरह इस फोन में भी दमदार 5,000mAh की बैटरी दी गई है। ये बैटरी 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है। फिलहाल Nubia N3 फोन कीमत सामने नहीं आई है।
कंपनी ने ZTE Nubia N2 को 15,999 रुपए में भारत में पेश किया था। उम्मीद की जा रही है कि ये फोन भी मिड बजट कैटेगिरी में पेश किया जाएगा। साथ ही बाकी देशों में इसकी उपलब्धता को लेकर कंपनी ने कोई जानकारी नहीं दी है।


Click it and Unblock the Notifications







