7,999 रुपए आ गया प्योर व्यू कैमरा वाला मोबाइल
आप में से कई लोग ऐसी डिवाइस लेना चाहते हैं जिसमें बड़ी स्क्रीन दी गई हो लेकिन टैबलेट से छोटी और स्मार्टफोन से बड़ी, ऐसे यूजरों के लिए फैबलेट सबसे अच्छा विकल्प है। स्मार्टफोन और टैबलेट मैन्यूफैक्चर जिंक ने भारतीय बाजार में नया जेड 605 नाम का फैबलेट लांच किया है जिसमें 6.5 इंच की स्क्रीन दी गई है इसकी सबसे बड़ी खासियत है इसमें दिया गया 2 मेगापिक्सल का प्योर व्यू कैमरा जो 7,999 रुपए की वाजिब कीमत में आपको मिल रहा है।
पढ़ें: 2014 में खरीदिए ये 10 बेस्ट क्वॉड कोर एंड्रायड स्मार्टफोन
Zync Z605 फैबलेट में 6.5 इंच की डब्लूवीजिए स्क्रीन दी गई है जो 800×480 रेज्यूलूशन सपोर्ट करती है। फैबलेट में ड्युल कोर प्रोसेसर दिया गया है जो 1.2 गीगाहर्ट स्पीड देता है साथ में 512 एमबी रैम और 4 जीबी की इंटरनल स्टोरेज मैमोरी दी गई है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट की मदद से बढ़ा सकते हैं।
पढ़ें: नोकिया के फैन हैं तो देखिए ये 10 बेहतरीन स्मार्टफोन

पढ़ें: टॉप 5 कम कीमत के सैमसंग स्मार्टफोन
Zync Z605 में दिया गया 2 मेगापिक्सल का प्योर व्यू कैमरा साथ में वीजिए फ्रंट फेसिंग कैमरा फैबलेट की ओर उपभोक्ता को आकर्षित करेगा। अभी तक नोकिया के स्मार्टफोन में ही प्योर व्यू कैमरा दिया गया था लेकिन उनकी कीमत जिंक के फैबलेट से काफी ज्यादा है।
कनेक्टीविटी फीचरों में नजर डालें तो जिंक फैबलेट में ब्लूटूथ, वाईफाई, जीपीएस सपोर्ट दिया गया है साथ में 2,500 एमएएच बैटरी लगी हुई है जो 2जी में 6 घंटे का टॉक टाइम और 3 जी में 2.5 घंटे का टॉक टाइम देती है। फैबलेट एंड्रायड के 4.2 जैलीबीन ओएस पर रन करता है साथ में प्री लोडेड सोशल नेटवर्किंग एप्स जैसे फेसबुक, ट्विटर, वाइबर और वाट्स एप्प इंस्टॉल हैं।


Click it and Unblock the Notifications








