घर पर एंटरटेनमेंट का मजा होगा दोगुना, Portronics ने लॉन्च किया पोर्टेबल और दमदार LED प्रोजेक्टर
Portronics Beem 520: भारत के सबसे पसंदीदा गैजेट ब्रांड Portronics ने होम एंटरटेनमेंट सेगमेंट में अपना नया इनोवेशन Beem 520 लॉन्च किया है। यह एक कॉम्पैक्ट और स्मार्ट LED प्रोजेक्टर है, जो बिना किसी झंझट के शानदार मूवी और सीरीज देखने का एक्सपीरियंस देता है।
इसकी स्टाइलिश डिजाइन और दमदार परफॉर्मेंस के साथ, यह इनडोर और आउटडोर एंटरटेनमेंट के लिए एक बढ़िया ऑप्शन हो सकता है। पोर्टेबल और दमदार LED प्रोजेक्टर घर पर ही एंटरटेनमेंट का मजा दोगुना कर देगा। इसकी कीमत और अवेलेबिलिटी के बारे में यहां बताने वाले हैं।

Beem 520 की शुरुआती कीमत 6,999 रुपये है। लेटेस्ट प्रोजेक्टर कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट, अमेजन और भारत के अन्य प्रमुख ऑनलाइन और ऑफलाइन स्टोर पर बिक्री के लिए अवेलेबल है।
अब छोटी स्क्रीन का झंझट खत्म!
अगर आप लैपटॉप या छोटे टीवी स्क्रीन पर वीडियोस देखने से थक चुके हैं, तो Beem 520 आपके लिए है। यह 720p HD रेजोल्यूशन और 2200 लुमेंस ब्राइटनेस के साथ आता है, जिससे दिन में भी ब्राइट और क्लियर पिक्चर मिलती है। चाहे मूवी मैराथन हो, फेवरेट वेब सीरीज देखनी हो, या यूट्यूब वीडियोज़ का मजा लेना हो। इसका विजुअल क्वालिटी कभी निराश नहीं करेगी।
मनचाहा कंटेंट, बिना केबल के झंझट के!
Netflix, Disney+ Hotstar, YouTube और Prime Video जैसे जरूरी OTT ऐप्स पहले से ही इसमें लोड हैं। इसका मतलब है कि आपको अलग से स्ट्रीमिंग डिवाइस या HDMI केबल्स की जरूरत नहीं पड़ेगी। बस इसे ऑन करें, Wi-Fi से कनेक्ट करें, और अपने पसंदीदा शो में खो जाएं।
शानदार डिजाइन, आसान सेटअप
सॉफ्ट व्हाइट कलर और मिनिमल डिजाइन के साथ, यह किसी भी रूम के माहौल में फिट बैठता है। इसकी टेलीस्कोपिक स्टैंड की मदद से आप आसानी से ऊंचाई और एंगल एडजस्ट कर सकते हैं, बिना किसी एक्स्ट्रा सपोर्ट के। ऑटोमैटिक वर्टिकल कीस्टोन करेक्शन से हर बार सही एंगल पर स्क्रीन सेट होती है। इसे सीलिंग पर भी माउंट किया जा सकता है, जिससे आप अपने हिसाब से बेहतरीन व्यूइंग एंगल सेट कर सकते हैं।
अच्छी साउंड क्वालिटी, बिना साउंडबार के
Beem 520 में 3W के बिल्ट-इन स्पीकर हैं, जो क्रिस्टल-क्लियर ऑडियो अनुभव प्रदान करते हैं। अगर आप बढ़िया लेकिन प्रभावी साउंड चाहते हैं, तो यह बिना किसी एक्स्ट्रा साउंडबार के भी बढ़िया काम करता है। आउटडोर मूवी नाइट के लिए भी यह एक बढ़िया जुगाड़ है।


Click it and Unblock the Notifications








