4 ऐसे रोबोट जो इंसानो जैसे दिखते है
पिछले कुछ सालों में रोबोटिक्स के क्षेत्र में काफी तेजी से प्रगति हुई है, बोस्टन डायनमिक्स, नासा ने इस क्षेत्र में ऐसे रोबोट बनाए है जो हम इंसानों जैसे दिखते हैं। ये न केवल हमारी तरह दिखते हैं बल्कि उनमें इंसानी गुण भी मौजूद होते हैं। आइए एक नजर डालते हैं उन 4 रोबोटों पर जो अपनी इंसान-जैसी शक्ल के लिए जाने जाते हैं।

1. अमीका रोबोट(Ameca)
अमीका ब्रिटेन की कंपनी इंजिनियर्ड आर्टस लिमिटेड द्वारा बनाई गई एक अत्याधुनिक ह्यूमनॉयड रोबोट है। इसका चेहरा, आंखें, भौहें और गाल बिल्कुल इंसानों जैसे लगते हैं। इंसान जैसी आवाज, चेहरे के हाव-भाव अमीका को खास रोबोट बनाते है साथ ही इसे कठिन मैथ प्रॉब्लम सॉल्व करने के लिए सक्षम भी बनाया गया है।
2. सोफिया (Sophia)
सोफिया काफी पॉपुलर ह्यूमनॉयड रोबोट है जिसे हांगकांग की कंपनी हैनसन रोबोटिक्स द्वारा बनाया गया है। सोफिया को महिलाओं जैसे हाव-भाव और सुंदर बाल दिए गए हैं। इसमें मानव जैसी इंटेलिजेंस और भावनाएं भी प्रोग्राम की गई हैं। सोफिया को सऊदी अरब की नागरिकता भी दी जा चुकी है।
3. एटलस (Atlas)
बोस्टन डायनामिक्स के इस रोबोट को इंसान जैसे शरीर के आकार के साथ ही कई स्किल भी दिए गए हैं। एटलस इतना होशियार है कि यह जिम्नास्टिक्स और पार्कोर जैसी प्रैक्टिस भी कर सकता है। एटलस में इंसानों जैसी मांसपेशियों का स्ट्रक्चर दिया गया है जिसकी वजह से ये इंसान की तरह आसानी से हिल-डुल सकता है।
4. वाल्क्रिई (Valkyrie)
वाल्क्रिई नासा द्वारा अंतरिक्ष यात्रा और खोज में सहायता करने के अलावा ऐसे ही दूसरे काम करने के लिए बनाया गया एक ह्यूमनॉयड रोबोट है। इसमें इंसान जैसी भुजाएं, शरीर और पैर दिए गए हैं ताकि यह अलग-अलग कार्यों को आसानी से कर सके। वाल्क्रिई दुर्घटनाग्रस्त और अमानवीय स्थितियों में भी काम कर सकता है।
इंसान जैसे ये रोबोट दिखने और कामकाज में लगभग इंसानों ही जैसे होते हैं। रोबोटिक्स के क्षेत्र में हो रहे नए इनोवेशन से भविष्य में और भी बेहतर और कुशल ह्यूमनॉयड रोबोट देखने को मिल सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications








