Jio 5G के इन 5 फायदों से बदल जाएगा आपका लाइफस्टाइल
Reliance Industries Ltd (RIL) की AGM यानि Annual General Meeting में इस बार सबसे बड़ी घोषणा 5जी स्मार्टफोन की है। इसके अलावा इस स्मार्टफोन को लॉन्च करने से पहले भारत में 5जी कनेक्शन का होना जरूरी है। मुकेश अंबानी ने घोषणा करते हुए कहा कि 5जी स्पैकट्रम की भी तैयारी पूरी हो चुकी है। उनके अनुसार भारत में बहुत जल्द और संभवत: अगले एक साल में ही Jio 5G सेवा शुरू हो जाएगी।

Jio Phone 3 के नाम पर लॉन्च होगा 5जी स्मार्टफोन
इस बार के रिलायंस एजीएम से पहले Jio Phone 3 का कयास हर कोई लगा रहा था लेकिन अब लगता है कि जियो कंपनी जियो फोन 3 के नाम पर कुछ बड़ा लेकर आने वाली है। जियो कंपनी के मालिक मुकेश अंबानी ने अपने 43वें एजीएम को संबोधित करते हुए कहा कि जियो इंडिया में काफी जल्द 5जी सुविधा को लॉन्च करने वाला है।
Jio 5G के कंज्यूमर एप्लिकेशंस
मुकेश अंबानी की घोषणा करने के बाद उनके बेटे आकाश अंबानी ने 5जी के कुछ खास एप्लिकेशन के बारे में विस्तार में बताया कि 5जी से भारत को क्या-क्या फायदा होगा। आइए हम आपको उन कुछ खास फायदों के बारे में बताते हैं जो 5जी से दुनिया में और भारत में हो सकती है। आकाश अंबानी ने एक वीडियो के जरिए दुनिया को दिखाया कि कैसे Jio 5G भारत में लोगों की लाइफस्टाइल को पूरी तरह से बदलने के लिए तैयार है।
रोड पर लोगों की जान बचाएगा 5G
5G रोड यानि सड़कों पर सेंसर्स की मदद से ऑटोमेटिक तरीके से लोगों की जान बचाएगा। 5G की मदद से गाड़ी में सेंसर काम करेगा और आपकी गाड़ी के आसपास किसी भी खतरों के आते ही इसका ऑटोनोमस सिस्टम उस खतरे का ना सिर्फ डीडेक्ट करेगा बल्कि गाड़ी में आटोमैटिक ब्रेक भी लगा देगा। इस तरह से रोड पर आने वाले किसी खतरे से आपको आने वाला मेड इन इंइिया जियो 5जी बचा लेगा।
किसानों के लिए भी मददगार होगा 5जी
किसान भारत के लिए उसकी आर्थिक व्यवस्था और समाज के पिलर्स हैं। 5G की वजह से भारत की तकनीक यहां के कृषि यानि एग्रीकल्चर को भी डिजिटलाइज्ड कर देगी। इस तरह से हमारे देश की खेती भी डिजिटलाइज्ड एग्रीकल्चरल इकोसिस्टम कहलाएगी। यहां पर ड्रोन की मदद लेकर 5जी तकनीक खेती वाले जमीन की सही परख कर पाएगा और उससे किसानों को काफी फायदा होगा।
5जी से बढ़ेगा वर्कफोर्स
5जी तकनीक के आने के बाज वर्क फोर्स काफी बड़ा हो जाएगा जिसे हम अंग्रेजी भाषा में Upskilling Large Work Force भी कह सकते हैं। इसकी वजह से ज्यादा से ज्यादा नौकरियां मिल पाएंगी और रोजगार बढ़ेगा। ऐसे में भारत की बढ़ती बरोजगारी में 5जी तकनीक का ये एक खास फायदा हो सकता है। इससे भारत की अर्थव्यवस्था को एक नई ताकत मिलेगी।
5G से बेहतरी होगी स्वास्थ्य सुविधा
5G तकनीक के शुरू होने के बाद देश की स्वास्थ्य बेहतर होगी। 5G की मदद लेकर Remote Health Care Service के जरिए भारत के हरेक नागरिक तक एक क्वालिटी हेल्थकेयर सुविधाएं पहुंचाई जा सकेगी। मेडिकल डिवाइस रो कनेक्टक करके किसी भी यानि प्रत्येक नागरिक का डिजिटल टेस्ट भी घर बैठे किया जा सकेगा। यहां तक कि एक्सरे करने के लिए अस्पताल जाना नहीं पड़ेगा। इन सभी सेवाओं को जियो ने Proactive Medical Care
इंटरनेट स्पीड होगी बहुत तेज...नहीं सबसे तेज
जियो कंपनी ने 5G की खूबियों के बारे में बताते हुए कहा कि इसके जरिए मोबाइल इंटरनेट की स्पीड बहुत ही ज्यादा तेज हो जाएगी। इसे रिलायंस कंपनी ने अंग्रेजी में Blazing Fast Internet Speeds का नाम दिया है। इसके जरिए अब कुछ मिनटों में नहीं सकेंड्स से भी कम टाइम में आप कुछ भी डाउनलोड कर पाएंगे। लाइव स्ट्रीमिंग बिना रूके घंटों तक देख पाएंगे और ऐसे कई फायदे 5G के आने के बाद होंगे।


Click it and Unblock the Notifications








