Home
Scitech

गूगल ने डूडल के जरिए मनाया चाँद पर पहले इंसान के पहुंचने का जश्न

आज 19 जुलाई है । आज की तारीख दुनिया की इतिहास में एक ऐतिहासिक तारीख है। आज के दिन ही पृथ्वी का कोई पहला इंसान चांद पर गया था और चांद पर कदम रखा था। हमारे बहुत सारे परीक्षाओं में ये सवाल आता है कि धरती से चांद पर जाने वाले पहले व्यक्ति का नाम क्या है...? इस सवाल का जवाब है नील्स आर्मस्ट्रांग। अमेरिका के इस वैज्ञानिक ने 19 जुलाई 1969 में चांद पर पहला कदम रखा था। इस वजह से गूगल ने एक शानदार डूडल वीडियो बनाकर उस लम्हें की याद दिलाई है।

गूगल ने डूडल के जरिए मनाया चाँद पर पहले इंसान के पहुंचने का जश्न

NASA द्वारा किए गए इस सफल मिशन का नाम Apollo 11 था। इस मिशन के 50 साल पूरे होने पर नासा और अमेरिका समेत पूरी दुनिया पृथ्वी से उस उपलब्धि को सेलिब्रेट कर रही है। गूगल ने इस मौके पर एक डूडल तैयार किया है। यह डूडल एनिमेटेड है और इसमें एनिमेशन के जरिए एक वीडियो दिया गया है जिसमें Apollo 11 मिशन की कहानी बताई गई है। गूगल डूडल पर क्लिक करते ही ये वीडियो प्ले हो जाएगी।

आपको बता दें कि 16 जुलाई 1969 को कनाडा के स्पेस सेंटर लॉन्च कॉम्प्लेक्स 39A Apollo 11 मिशन को लॉन्च किया गया था। इस मिशन का एक मात्र उद्देशय था कि धरती से इंसान को चांद पर सुरक्षित भेजना। इस मिशन पर दुनियाभर की निगाहें टिकी हुई थी। 16 जुलाई 1969 को सुबह 8:32 मिनट पर इस मिशन को लॉन्च किया गया। इस मिशन को पूरा करने के लिए कमांडर तीन लोग थे Neil Armstrong, Edwin "Buzz" Aldrin और Michael Collins।

इन तीन इंसानों के दल ने चांद पर कदम रखकर सुरक्षित धरती पर लौटने का गौरव हासिल किया। उसके बाद इनका नाम इतिहास के पन्नों में अमर हो गया। नील आर्मस्ट्रांग ऐसे पहले व्यक्ति थे जिन्होंने अंतरिक्ष यान से बाहर कदम रखा था और वह चांद की सतह पर कदम रखने वाले पहले दुनिया के पहले व्यक्ति थे।

आपको बता दें कि आज के दिन के इस अभियान को याद करने के लिए नासा ने बी एक वीडियो शेयर किया है। चांद पर जाने वाले इस मिशन को कामयाब करने के लिए दुनियाभर के 40,000 लोगों ने अपनी भूमिका निभाई थी। इन 40,000 लोगों में वैज्ञानिक, इंजीनियर्स, मजदूर समेत कई सेक्टर के कई लोग शामिल थे।

 
Best Mobiles in India

English summary
This successful mission by NASA was Apollo 11. With the completion of 50 years of this mission, the whole world, including NASA and America, is celebrating that achievement from Earth. Google has prepared a doodle on this occasion. This doodle is animated and has been given a video through animation.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X