चंद्रयान 2: कुछ ही देर बाद होगा लॉन्च, यहां देखें लाइव लॉन्चिंग
आज की सबसे बड़ी ख़बर यह है कि आज दोपहर भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन यानि इसरो चंद्रयान 2 की लॉन्चिंग करने जा रहा है। चंद्रयान 2 को आज दोपहर 2:43 मिनट पर लॉन्च किया जाना है। आपको बता दें कि चंद्रयान 2 को पहले 15 जुलाई को ही लॉन्च किया जाना था लेकिन कुछ तकनीकी ख़राबी की वजह से उस दिन लॉन्चिंग को रोक दिया गया था।

चंद्रयान 2 की लॉन्चिंग
उसके बाद इसरो ने कुछ दिनों के बाद चंद्रयान 2 की नई लॉन्चिंग डेट तय करके सबको बताया और आज पूरा भारत चंद्रयान 2 के लॉन्चिंग का इंतजार कर रहा है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन यानि इसरो ने 18 तारीख को ट्वीट करके इस बात की जानकारी दी थी कि चंद्रयान को कब लॉन्च किया जाएगा। आ इसरो ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट करके कहा कि चंद्रयान 2 को 22 जुलाई को भारतीय समयनुसार दोपहर 2:43 मिनट पर इसे लॉन्च किया जाएगा।
आज पूरा भारतवर्ष चंद्रयान 2 के लॉन्च होने का इंतजार कर रहा है क्योंकि चंद्रयान 2 करोड़ों भारतवासियों की उम्मीदों को चंद्रमा तक लेकर जाने वाला है। आप अगर चंद्रयान 2 की लॉन्चिंग को लाइव देखना चाहते हैं तो आप नेशनल चैनल पर इसे लॉन्चिंग वक्त पर देख सकते हैं। इसके अलावा देशभर के बाकी राष्ट्रीय चैनल्स भी लॉन्चिंग का लाइव प्रसारण करेंगे। आप चाहे तो इंटरनेट के जरिए भी देख सकते हैं।
करोड़ों भारतीयों की नज़र
आपको बता दें कि बाहुबली कहे जाने वाले सैटेलाइट प्रक्षेपण का वाहन GSLV Mark-III के जरिए चंद्रयान 2 को 14 जुलाई की रात 2:51 मिनट पर लॉन्च करना था लेकिन किसी तकनीकी ख़राबी की वजह से उस दिन इस बाहुबली की लॉन्चिंग नहीं हो पाई। उसके बाद से सबको इंतजार था कि अब इस चंद्रयान 2 की लॉन्चिंग कब होगी। अब आखिरकार आज इसरो ने ट्वीट करके लॉन्चिंग तारीख और टाइम का खुलासा कर दिया है।
अब देखना होगा कि भारत के इस नए चंद्रयान 2 के लॉन्च होने बाद दुनिया में हमारे देश का क्या असर पड़ेगा। भारत के सभी नागरिक इस नए चंद्रयान 2 का इंतजार कर रहे हैं और इसका भी इंतजार कर रहे हैं इसके लॉन्च होने के बाद भारत के अंतरिक्ष विकास में क्या बदलाव आएगा और दुनियाभर में इसकी चर्चा किस लिहाज से होगी।


Click it and Unblock the Notifications








