"मिशन शक्ति" की सफलता के बाद चौथा सबसे शक्तिशाली देश बना भारत
भारत अब दुनिया के सबसे शक्तिशाली देशों में शामिल हो गया है। भारत के वैज्ञानिकों ने "मिशन शक्ति" को सफल बनाकर भारत को दुनिया के 4 सबसे शक्तिशाली देशों में शामिल कर दिया है। दो दिन पहले भारत ने अंतरिक्ष इतिहास में सबसे बड़ी कामयाबी हासिल की है। इस कामयाबी को दुनिया के सभी देशों ने काफी गौर से देखा है। भारत की एंटी सैटेलाइट मिसाइल परीक्षण सफल हुई और भारत की शक्ति कई गुना बढ़ गई है।

DRDO ने अपनी एंटी सैटेलाइट क्षमता का परीक्षण करते हुए अंतरिक्ष में घुम रहे सैटेलाइट को मार गिराया और अपनी शक्ति का प्रदर्शन किया। आपको बता दें कि ऐसा करने वाला भारत दुनिया का चौथा देश बना है। इससे पहले अमेरिका, रूस और चीन ने ही ऐसी उपलब्धि हासिल की है। जिसके बाद अब भारत भी इस शक्ति को अपनाने वाला चौथा देश बन गया है।
चौथा देश बना भारत
इस वक्त अमेरिका, रूस, चीन और भारत के अलावा अंतरिक्ष में सैटेलाइट को मारने वाली एंटी सैटेलाइट क्षमता नहीं है। इस सफलता के लिए राष्ट्रपति, पीएम मोदी, राहुल गांधी समेत तमाम भारतवासियों ने डीआरडीओ को बधाई दी है। वहीं दुनिया के बाकी देशों ने भी भारत की इस कामयाबी की काफी सराहना की है।
अमेरिका ने भी भारत की इस उपलब्धि पर बधाई दी है और कहा है कि वो अंतरिक्ष क्षेत्र में भारत की और भी ज्यादा मदद करेगा। अमेरिका के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा है कि, हमने भारत की एंटी सैटेलाइट मिसाइल परीक्षण को देखा और उस पर पीएम मोदी के बयान को भी सुना है। भारत के साथ हम अपनी मजबूत रणनीतिक संबंधों को आगे भी जारी रखेंगे और अंतरिक्ष क्षेत्र में पहले से भी अधिक सहयोग करेंगे। इसके अलावा उन्होंने कहा कि हम अंतरिक्ष, विज्ञान व तकनीकी क्षेत्र में समान हितों के लिए आगे भी काम करते रहेंगे ताकि अंतरिक्ष को पहले से भी ज्यादा सुरक्षित बनाया जा सके।
अमेरिका के बदले रुख
आपको बता दें कि इसी अमेरिका ने 1998 में भारत के परमाणु परीक्षण पर एतराज जताया था। उस वक्त जब भारत ने विस्फोट परीक्षण किया था उसके कुछ ही घंटे बाद अमेरिका ने प्रतिबंध लगा दिया गया था। अब उसी अमेरिका देश का रुख भारत के प्रति बदल गया है। इस वजह से अमेरिका ने भारत की इस तकनीकी कामयाबी की प्रशंसा की और बधाई दी है। इसके साथ उसने आगे भी सहयोग जारी रखने की बात भी कही है। हालांकि अमेरिका ने अंतरिक्ष में भारत के मिशन शक्ति परीक्षण के दौरान फैले मलवे पर चिंता भी जताई है। अमेरिका ने कहा है कि हमें अंतरिक्ष को अच्छा रखने के लिए काम करते रहना चाहिए।


Click it and Unblock the Notifications








