Home
Scitech

ISRO ने बताया चंद्रयान 2 की नई लॉन्चिंग तारीख और टाइम

आजकल आपने चंद्रयान के बारे में तो सुना ही होगा। चंद्रयान यानि चंद्रमा पर जाने वाला यान। भारत एक बार चंद्रमा की यात्रा कर चुका है, जिसे दुनिया चंद्रयान 1 के नाम से जानती है। अब भारत एक बार फिर चंद्रमा पर जाने वाला है, जिसके लिए चंद्रयान 2 को लॉन्च किया जाना है। चंद्रयान 2 की लॉन्चिंग डेट 15 जुलाई ही थी लेकिन कुछ तकनीकी ख़राबी की वजह से उस दिन इसकी लॉन्चिंग रोकनी पड़ी। अब चंद्रयान 2 की नई लॉन्चिंग डेट सामने आ गई है।

ISRO ने बताया चंद्रयान 2 की नई लॉन्चिंग तारीख और टाइम

फोटो क्रेडिट:- ISRO

चंद्रयान 2 की नई लॉन्चिंग डेट

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन यानि इसरो ने आज ट्वीट करके इस बात की जानकारी दी है कि चंद्रयान को कब लॉन्च किया जाएगा। आपको बता दें कि इसरो ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट करके कहा कि चंद्रयान 2 को 22 जुलाई को लॉन्च किया जाएगा। 22 जुलाई को भारतीय समयनुसार इस दोपहर 2:43 मिनट पर इसे लॉन्च किया जाएगा।

इसरो ने अपने इस नए ट्वीट में लॉन्चिंग डेट और टाइम के साथ-साथ लिखा है कि चंद्रयान 2 करोड़ों लोगों की उम्मीद लेकर चंद्रमा पर जाने के लिए तैयार है, जो कि अब पहले से भी ज्यादा दमदार होगा। इसके लिए आप 22 जुलाई को दोपहर 2:43 मिनट पर इसरो के साथ जुड़ सकते हैं।

आपको बता दें कि बाहुबली कहे जाने वाले सैटेलाइट प्रक्षेपण का वाहन GSLV Mark-III के जरिए चंद्रयान 2 को 14 जुलाई की रात 2:51 मिनट पर लॉन्च करना था लेकिन किसी तकनीकी ख़राबी की वजह से उस दिन इस बाहुबली की लॉन्चिंग नहीं हो पाई। उसके बाद से सबको इंतजार था कि अब इस चंद्रयान 2 की लॉन्चिंग कब होगी। अब आखिरकार आज इसरो ने ट्वीट करके लॉन्चिंग तारीख और टाइम का खुलासा कर दिया है।

अब देखना होगा कि भारत के इस नए चंद्रयान 2 के लॉन्च होने बाद दुनिया में हमारे देश का क्या असर पड़ेगा। भारत के सभी नागरिक इस नए चंद्रयान 2 का इंतजार कर रहे हैं और इसका भी इंतजार कर रहे हैं इसके लॉन्च होने के बाद भारत के अंतरिक्ष विकास में क्या बदलाव आएगा और दुनियाभर में इसकी चर्चा किस लिहाज से होगी।

 
Best Mobiles in India

English summary
Indian Space Research Organization i.e. ISRO tweeted today that when Chandrayaan will be launched. Let us know that ISRO tweeted with his official Twitter handle that said Chandrayaan 2 will be launched on July 22.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X