Home
Scitech

NASA दे रहा है 54 लाख रुपये का इनाम ,कैसे और कहां करें रजिस्ट्रेशन

National Aeronautics and Space Administration (NASA) सभी के सामने एक नया चैलेंज लेकर आए है, जिसमें अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी मंगल ग्रह ( MARS ) का सिमुलेशन तैयार करने वाले को 70,000 डॉलर (करीब 54 लाख रुपये) का इनाम देगी।

NASA दे रहा है 54 लाख रुपये का इनाम ,कैसे और कहां करें रजिस्ट्रेशन

इस सिमुलेशन को तैयार करने का कारण अंतरिक्ष यात्री को मंगल ( MARS ) की हर स्थिति के लिए तैयार करना है। चैलेंज को MarsXR नाम दिया गया है, जिसमें प्रतिभागी को लगभग 400 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्र का सिमुलेशन करना होगा जो अभी तक मंगल ( MARS ) का एक्सप्लोर किया जा चुका है।

NASA ने की Epic Games के साथ साझेदारी

एक आधिकारिक बयान में, नासा ( NASA ) ने कहा कि एजेंसी ने "मंगल ग्रह पर अनुभवों और स्थितियों के लिए अंतरिक्ष यात्रियों को तैयार करने ,मदद और अनुसंधान, विकास और परीक्षण वातावरण" बनाने के लिए इमर्सिव टेक्नोलॉजी डेवलपर एपिक गेम्स (Immersive Technology Developer Epic Games ) के साथ साझेदारी की है। इस चैलेंज में हिस्सा लेने की आखिरी तारीख 26 जुलाई है , हिस्सा लेने के लिए आपको NASA की वेबसाइट पर रजिस्ट्रेश करना होगा। साथ ही आपको बता दें नासा ( NASA ) इस चैलेंज के विजेता को 70,000 डॉलर (करीब 54 लाख रुपये) का इनाम देगी।

Epic Games के Unreal Engine 5 का हुआ उपयोग

NASA MarsXR चैलेंज के लिए डेवलपर्स को एपिक गेम्स के Unreal Engine 5 का उपयोग करके नए MarsXR ऑपरेशंस सपोर्ट सिस्टम (XOSS) वातावरण के लिए नई Assets और Scenarios बनाने की आवश्यकता होगी। आपको बता दें Unreal Engine 5 को दुनिया का सबसे ओपन और एडवांस रियल-टाइम 3D टूल कहा जाता है।

कंपनी का कहना है

डेवलपर्स को सिम्युलेटर में दिन के दौरान नेजल मार्टियन कलर को शामिल करना होगा, जो रात में नीला हो जाता है। इसके अलावा, वास्तविक मौसम की स्थिति, मंगल का गुरुत्वाकर्षण लगभग 400 वर्ग किलोमीटर का शोध क्षेत्र और स्पेससूट और रोवर्स जैसी एसेट्स को भी शामिल करना होगा।

दिए जाएंगे चार पुरस्कार

NASA का कहना है यह काम अकेले किसी एक व्यक्ति के बस की बात नहीं है इसलिए इस चैलेंज को टीम के साथ पूरा करना होगा। चैलेंज की कुल पुरस्कार राशि $70,000 है, जिसे बीस व्यक्तिगत विजेताओं के साथ बांटा साझा जाएगा। नासा के अनुसार, उपर्युक्त श्रेणियों में से प्रत्येक श्रेणियों में चार पुरस्कार होंगे और कुल श्रेणी के विजेता को $6,000 (लगभग 4.62 लाख रुपये) की पुरस्कार राशि मिलेगी यानि की जितने वाले को 54 लाख और 3 रनरअप को 4.62 लाख रूपये मिलेंगे।

 
Best Mobiles in India

English summary
NASA has brought a new challenge in front of everyone, in which the US space agency will give a reward of $ 70,000 (about Rs 54 lakh) to the person who prepares the simulation of Mars (MARS). The reason for preparing this simulation is to prepare the astronauts for every situation in Mars (MARS). The challenge is named MarsXR, in which the participant will have to simulate an area of ​​​​approximately 400 square kilometers that Mars has been explored so far.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X