ये हमारी वेबसाइट है, ये हमारा आर्टिकल है और यहां Pawri Ho Rahi Hai...!
#PawriHoRahiHai वाला वीडियो अगर आपने नहीं देखा तो हमारे इस आर्टिकल में जरूर देखिएगा। हालांकि अगर आप पहाड़ी इलाकों में रहते हैं या पहाड़ी इलाकों के बारे में जानने, पढ़ने का शौक रखते हैं तो आपको ये वीडियो सोशल मीडिया पर जरूर नजर आएगी। दरअसल पाकिस्तान की एक लड़की ने इस वीडियो को बनाया है और यह सोशल मीडिया पर भारत समेत पूरी दुनिया में कुछ ऐसा वायरल हुआ है कि तमाम मीडिया हाउस ने इनके बारे में कई आर्टिकल्स तक लिख डालें और अब हम भी लिख रहे हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल हुई पाकिस्तानी लड़की
#PawriHoRahiHai के लिए ट्विटर, फेसबुक, इंस्टाग्राम पर लाखों मेम्स भी फैलाएं जा रहे हैं। भारत के कई लोग इस वीडियो को एडिट करके मेम्स बना रहे हैं यह बहुत ज्यादा ट्रेंड कर रहा है। इस वीडियो में एक पाकिस्तानी लड़की है, जो अपने फोन से किसी पहाड़ी इलाके के एक रास्ते पर अपनी गाड़ी रोक एक वीडियो बना रही है।
इस वीडियो में वो बोल रही है कि, "ये हमारी कार है, ये हम हैं, और ये हमारी पॉरी हो रही है." इसका मतलब अगर अंग्रेजी में हम आपको बताएं तो ये है कि, (This is our car, this is us and this is our party). इस वीडियो में पाकिस्तानी लड़की के पीछे एक कार और उसके कुछ दोस्त दिखाई दे रहे हैं, जो शायद किसी हिल स्टेशन जा रहे हैं और रास्ते में शॉर्ट वीडियो बनाकर इंज्वॉय कर रहे हैं।
Pawri Gir पहले से लोकप्रिय लड़की
आपको बता दें कि यह Pawri Girl काफी लोकप्रिय हो चुकी हैं। हालांकि पाकिस्तान में यह पहले से भी काफी लोकप्रिय हैं, क्योंकि शॉर्ट वीडियो कंटेंट डालती रहती है और सोशल मीडिया पर उनके लाखों फॉलोवर्स भी हैं। इस वजह से वह पाकिस्तान की एक जानी-मानी सोशल मीडिया सेलिब्रिटी भी हैं। हालांकि अब वो इंडिया की भी जानी-मानी सोशल मीडिया सेलिब्रिटी हो चुकी हैं। अब यह वीडियो इतना लोकप्रिय हो चुका है कि इसका इस्तेमाल यूपी पुलिस, नेटफिलिक्स, रियलमी, पीआईबी जैसे कई नामी हस्तियां कर रही हैं। आइए हम आपको कुछ वायरल ट्वीट्स दिखाते हैं, जिसे इस वीडियो के साथ एडिट करके सोशल मीडिया पर डाला जा रहा है।


Click it and Unblock the Notifications








