जान कर होने वाले है हैरान, असल में सूरज है सफ़ेद न की पीला
हमसे कई लोगो को लगता है कि सूर्य पीला है क्योंकि यह जमीन से पीला दिखाई देता है, पर यदि हम आपसे कहें कि सूरज असल में पीला नहीं बल्कि सफ़ेद है तो क्या आप विश्वास करेगें? लेकिन इस ट्वीट को पढ़ने के बाद हमें अपने विचारों पर पुनर्विचार करना पड़ सकता है।

इस बात की पुष्टि हाल ही में नासा के अंतरिक्ष यात्री स्कॉट केली ने एक व्यापक रूप से शेयर किए गए ट्वीट में की थी। सूर्य का असली रंग वास्तव में सफेद है, उन्होंने कहा सूरज वास्तव में पृथ्वी पर पीला दिखाई देता है - लेकिन अंतरिक्ष में सफेद दिखता है।
सूरज का रंग क्यों बदलता है?
इसकी वजह है हमारी आंखें. हमें सूरज का कोई एक रंग नहीं दिखता क्योंकि हमारी आंखों के फ़ोटोरिसेप्टर सेल्स (Photoreceptor Cells) सूर्य की रौशनी को सैचुरेट कर देते है. इस वजह से सारे रंग आपस में मिल जाते है। जब सारे रंग मिलाए जाते है तब यह सफ़ेद बनता है। सूरज से आने वाला प्रकाश पृथ्वी के वायुमंडल की विभिन्न गैसों से होकर गुजरता है। धरती के वातावरण की वजह से हमें सूरज का रंग पीला नज़र आता है ।
Science Focus के मुताबिक, ब्लू लाइट की वेबलेंथ कम होती है और ये रेड लाइट के मुकाबले बेहतर तरीके से स्कैटर (विकीरण) करती है, जैसे ही सनलाइट धरती के एटमोस्फ़ेयर में प्रवेश करती है सूरज की ब्लू लाइट स्कैटर हो जाती है. सूर्योदय और सूर्यास्त के समय ज़्यादा रेड लाइट दिखने की यही वजह है।

सूरज है सफ़ेद
यह भी सच है कि सूरज के प्रकाश के कुछ रंग दूसरों की तुलना में अधिक ऊर्जावान होते है। उदाहरण के लिए, सूर्य से निकलने वाली अधिकांश ऊर्जा प्रकाश स्पेक्ट्रम के हिस्से में होती है जिसे हम हरे रंग के रूप में देखेंगे। लेकिन मनुष्य सूरज को कैसे देखता है, इस बारे में सही रूप से कहा जाए तो यह कहना सही होगा कि सूर्य का रंग वास्तव में सफेद है। धरती के वातावरण की वजह से हमें सूरज के रंग अलग अलग दिखाई देते है।


Click it and Unblock the Notifications








