Home
Scitech

2020 का पहला सूर्य ग्रहण, जानिए दिन, वक्त, जगह समेत तमाम जानकारी

21 जून को एक बार फिर से सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है। आपको बता दें कि यह साल 2020 का पहला सूर्य ग्रहण होगा। अगर आप भी इस बार के सूर्य ग्रहण को देखना चाहते हैं तो आप भी देख सकते हैं क्योंकि इस बार का सूर्य ग्रहण भारत में भी दिखाई देगा। भारत के अलावा इस बार का सूर्य ग्रहण अफ्रीका, यूरोप, ऑस्ट्रेलिया और एशिया के अन्य हिस्सों में भी देखा जाएगा।

2020 का पहला सूर्य ग्रहण, जानिए दिन, वक्त, जगह समेत तमाम जानकारी

इस बार के सूर्य ग्रहण की टाइमिंग सुबह के वक्त होगी। भारतीय समयनुसार आप इस सूर्य ग्रहण को सुबह 9:15 बजे से देख पाएंगे। इस वक्त सूर्य ग्रहण की शुरुआत होगी। आइए आपको इस बार के सूर्य ग्रहण के बारे में कुछ विस्तार में बताते हैं।

सूर्य ग्रहण क्या होता है...?

सूर्य ग्रहण का मतलब अगर आप समझना चाहते हैं तो आपको बता दें कि जब सूर्य और पृथ्वी के बीच में चंद्रमा आ जाता है तो उसे सूर्य ग्रहण कहते हैं। हालांकि एनुलअर सूर्य ग्रहण के दौरान चंद्रमा से पृथ्वी की दूरी ज्यादा होती है जिससे चंद्रमा सूर्य को पूरी तरह से ढक नहीं पाता है। जब चंद्रमा पूरी तरह से सूर्य को ढक नहीं पाता है तो सूर्य के चारों तरफ से रोशनी पृथ्वी पर आती है और ये पृथ्वी से देखने पर आग का गोला यानि रिंग ऑफ फायर की तरह नज़र आता है। यहीं कारण है कि इस सूर्य ग्रहण को रिंग ऑफ फायर कहते हैं।

टोटल सोलर एक्लिप्स को पूर्ण सूर्य ग्रहण भी कहते हैं। इस ग्रहण में चांद पूरी तरह से सूर्य को ढक देता है और उसकी रोशनी पृथ्वी तक नहीं पहुंच पाती है। ऐसी स्थिति में पृथ्वी पर रात जैसा ही अंधेरा हो जाता है। इस बार टोटल सोलर एक्लिप्स नहीं लग रहा है। इस बार एनुलर सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है।

इस बार के ग्रहण की टाइमिंग

इस बार के सूर्य ग्रहण की शुरुआत 21 जून को सुबह 9:15 मिनट से शुरू होगा और दोपहर 3:04 मिनट पर खत्म होगा। इस सूर्य ग्रहण का सबसे बड़ा हिस्सा दोपहर 12:10 मिनट पर दिखाई देगा। इस सूर्य ग्रहण को उत्तरी भारत, दक्षिणी पाकिस्तान, चीन, सेंट्रल अफ्रीका रिपब्लिक, कॉन्गो और इथियोपिया जैसे देशों में देखा जा सकेगा।

अगर आप इनमें से किसी जगहों पर रहते हैं तो आप इस बार के सूर्य ग्रहण को देख सकते हैं। आप अपनी आंखों से ही लाइव आसमान में सूर्य ग्रहण के रिंग ऑफ फायर को देख पाएंगे। हालांकि आपको ध्यान दिला दें कि सूर्य ग्रहण को खुली आंखों से ना देखें क्योंकि वो आपकी आंखों को नुकसान पहुंचा सकती है। सूर्य ग्रहण को देखने के लिए आप आई प्रोटेक्शन लेना ना भूलें। अगर आप इस घटना को ऑनलाइन माध्यम से लाइव देखना चाहते हैं तो आप Slooh और TimeandDate जैसे यूट्यूब चैनल्स पर जाकर देख सकते हैं।

 
Best Mobiles in India

English summary
On June 21, the solar eclipse is going to happen once again. Let us tell you that this will be the first solar eclipse of the year 2020. If you also want to see the solar eclipse of this time, you can also see it because the solar eclipse of this time will also be visible in India.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X