10 बार फेल हुआ फेसबुक!
अपनी खूबियों के कारण फेसबुक लोगों के दिलों पर राज करती है। इस सोशल नेट्वर्किंग साइट को दुनिया भर के लोग पसंद करते हैं। लेकिन कंपनी की सफलता की कहानी के साथ-साथ कुछ प्रोडक्ट की असफलता के किस्से भी जुड़े हैं। फेसबुक के ऐसे कई प्रोडक्ट हैं जो असफल रहे और किसी न किसी वजह से आगे नहीं चल पाए। इस कारण कंपनी ने इन्हें बीच में ही बंद कर दिया।
पाकिस्तान की हार के बाद भारतीय टीवी एंकर पर भड़के शोएब, विडियो वायरल
कुछ प्रोडक्ट ने प्राइवेसी लॉ और नेट न्यूट्रेलिटी नियम का उल्लंघन किया। विभिन्न वजहों से फेसबुक के प्रोडक्ट्स को यूरोप, यूएस समेत विश्व के अन्य हिस्सों में आलोचना का शिकार होना पड़ा। इनमें से कुछ उत्पाद दुनिया की सभी जगह पर तो नहीं लेकिन कुछ चुनिन्दा जगह पर ही उपलब्ध हैं। जानते हैं, ऐसे प्रोडक्ट्स के बारे में जो फेल हो गए:
#1
पर्स एक मोबाइल डेवलपमेंट प्लेटफार्म था, जिसे साल 2013 में फेसबुक ने ख़रीदा था। लेकिन फेसबुक ने इसे यह कहते हुए बंद कर दिया कि वह कुछ बड़े प्रोजेक्ट्स पर ध्यान लगाना चाहता है। इसके क्लाइंट की संख्या अच्छी थी, लेकिन कंपनी ने इसे बंद कर दिया।
#2
फेसबुक ने 2011 में फेसबुक डील्स को शुरू किया, लेकिन यह ज्यादा समय तक एक्टिव नहीं रह सका। सिर्फ चार महीने बाद ही इसे बंद कर दिया गया।
#3
फेसबुक गिफ्ट के माध्यम से यूजर्स फिजिकल गिफ्ट खरीद कर अपने दोस्तों को भेज सकते थे। फेसबुक ने इसे सितंबर 2012 में शुरू किया था लेकिन सिर्फ एक साल बाद ही इसे बंद कर दिया गया। या फीचर भी असफलता की भेंट चढ़ गया।
#4
फेसबुक क्रेडिट्स के माध्यम से यूजर्स क्रेडिट के माध्यम से शॉप कर सकते थे। इन्हें ये क्रेडिट्स गेम में जीते गए पॉइंट्स के तहत प्रदान किये जाते थे। लेकिन लोगों को यह पसंद नहीं आया और उन्होंने इसके भ्रमित होने की शिकायत की जिसके बाद फेसबुक ने इसे बंद कर दिया।
#5
इस फीचर के द्वारा यूजर्स को क्रेडिट कार्ड डिटेल्स स्टोर करने की सुविधा दी जाती थी। इसे सितंबर 2013 में लॉन्च किया गया था। लेकिन लोगों के बीच यह अपनी जगह नहीं बना पाया और आखिरकार इसे बंद कर दिया गया।
#6
फेसबुक ने फेसबुक इनबॉक्स नाम की एक ईमेल सेवा शुरू की थी, जिसके लिए यूजर्स को ईमेल एड्रेस भी प्रदान किया गया था। लेकिन ज्यादातर लोगों ने इसे इस्तेमाल नहीं किया और फेसबुक ने इसे बंद कर दिया।
#7
वेबसाइट पर एचटीएमएल के बजाए फेसबुक ने एफबीएमएल को शुरू किया था। लेकिन इस आईडिया को कंपनी ने बहुत जल्द ही ड्राप कर दिया।
#8
फेसबुक प्लेसेस फोरस्क्वायर की तरह ही थी। लेकिन लोगों की शिकायतों और प्राइवेसी की समस्या के कारण कम्पनी ने इसे सितंबर 2011 में बंद कर दिया। फेसबुक का यह आईडिया भी काम नहीं कर पाया।
#9
फेसबुक बीकन फेसबुक विज्ञापन का ही हिस्सा था। फेसबुक यूजर्स का डेटा विज्ञापनदाताओं को प्रदान करता था, ताकि उन्हें बेहतर एड मिल सकें। लेकिन प्राइवेसी नीति के उलंघन चलते इसे सितंबर 2009 में बंद कर दिया गया।
#10
फेसबुक के इस प्रोडक्ट को अधिक कंट्रोवरसी के कारण इसका गलत उपयोग किया जाने लगा। जिस कारण कम्पनी ने इसे बाद में कई सारी गाइडलाइन के साथ पेश किया लेकिन यह ज्यादा लोकप्रिय नहीं हो पाया।
अन्य फेसबुक न्यूज़
फेसबुक से क्यों बेहतर हैं व्हाट्स ऐप, जानिये 5 कारण!
आर्मी वालों के लिए बेहद जरुरी हैं ये सोशल मीडिया टिप्स!
इसलिए सोशल मीडिया से दूर रहते हैं लोग!
हिंदी गिज़बॉट
ऐसी अन्य सोशल मीडिया की ख़बरों के लिए पढ़ते रहें हिंदी गिज़बॉट व लाइक करें हमारा फेसबुक पेज!


Click it and Unblock the Notifications







