फेसबुक के जरिए बिलकुल फ्री हो सकते हैं ये 11 काम!
फेसबुक, लोगों के बीच पापुलर सोशल साइट है लेकिन इसके सारे फीचर्स के बारे में बहुत कम ही लोगों को मालूम होता है। अमूमन तौर पर लोग इसका इस्तेमाल चैटिंग करने और दूसरों की प्रोफाइल व फोटो देखने के लिए करते हैं। लेकिन अगर आप फेसबुक के सारे फीचर्स के बारे में जान जाएं तो यह बहुत यूजफुल साबित हो सकता है। फेसबुक के 11 उपयोगी हिडेन फीचर्स के बारे में हम आपको इस आर्टिकल में बताने जा रहे हैं जोकि निम्न प्रकार हैं:

1. सीक्रेट इनबॉक्स -
फेसबुक में आपके दोस्तों का मैसेज इनबॉक्स में आता है लेकिन बाकी के सारे मैसेज अदर मैसेज में आते हैं जोकि सीक्रेट इनबॉक्स होता है।
2. एलबम डाउनलोड करना -
आप एक-एक फोटो डाउनलोड करें, इससे बेहतर है कि पूरा एलबम ही डाउनलोड कर लें। इसके लिए एलबम पर जाएं, नीचे कॉर्नर में बने ड्रॉप डाउन मेन्यू में जाएं और एक ही क्लिक में हार्ड ड्राइव में सेव कर लें।

फेसबुक में कॉलिंग का ऑप्शन होता है इसके लिए आपको अपने फोन में मैसेंजर डाउनलोड करना होगा।

4. गेम ब्लॉक करना -
अगर आप गेम रिक्वेस्ट से परेशान हैं तो गेम ब्लॉक भी कर सकते हैं। इसके लिए आपको फेसबुक के सेटिंग सेक्शन में जाना होगा।
5. नोटिफिकेशन सेटिंग-
अगर आप नोटिफिकेशन पाना चाहते हैं या नहीं पाना चाहते हैं इन सभी को सेटिंग में सिक्योरिटी में जाकर सेट कर दें।

आपके फैमिली या दोस्तों का कोई एलबम है जिसे आप शेयर करना चाहें तो उसे शेयर करने का ऑप्शन होता है आपको एक-एक फोटो को शेयर करने की जरूरत नहीं पड़ती है।
7. एडवांस चैट ऑप्शन -
आप हर वक्त फेसबुक पर रहना नहीं चाहते हैं लेकिन किसी का मैसेज तुंरत देखना चाहते हैं तो मैसेंजर नाम का एप अपने फोन में इंस्टॉल कर लें।

आप फेसबुक की सेटिंग में जाकर सेट कर सकते हैं कि आपकी डिटेल को कौन देख सकता है और कौन नहीं। यहां तककि आपी प्रोफाइल पर मिलने वाले लाइक भी शो करने की सेटिंग होती है।

फेसबुक लाइव वीडियो, यूजर्स के इस्तेमाल के लिए स्नैपचैट और पेरीस्कोप का बेस्ट फीचर है। इसमें वीडियो को लाइव देखा जा सकता है।
11. मौत के बाद की यादें -
अगर आप इस फीचर के तहत किसी व्यक्ति को अपना नॉमिनी बना देते हो और आपकी मृत्यु हो जाती है तो उस व्यक्ति के द्वारा डेथ सर्टिफिकेट पर फेसबुक आपके पेज को यादगार बना देता है और उसे आपकी याद के लिए आपके दोस्तों और फॉलोअर के बीच रखता है।


Click it and Unblock the Notifications







