Home
Social media

5 फेसबुक पेज जो दिल्ली वालों को जरुर करने चाहिए फॉलो

दिल्ली के यूज़र्स को जरुर फॉलो करने चाहिए ये फेसबुक पेज, वरना मिस हो सकती है जरुरी जानकारी।

By Agrahi

फेसबुक एक ऐसा सोशल मीडिया प्लेटफार्म है जिससे सबसे अधिक यूज़र्स जुड़े हुए हैं। जानकारियों को साझा करने और लोगों तक पहुँचने का यह एक बेहतर तरीका है। देश और दुनिया के बड़े से बड़े सेलेब्रिटी व लीडर्स भी फेसबुक पर हैं, ये ही कारण है कि युवा उन सभी से और ज्यादा कनेक्ट कर पाते हैं।

5 फेसबुक पेज जो दिल्ली वालों को जरुर करने चाहिए फॉलो

नए दोस्त बनाने और पुराने दोस्तों के साथ बने रहने के लिए तो फेसबुक पॉपुलर है और इससे आप अपने देश, अपनी जगह, अपने लोगों को भी और अच्छे से जान पाते हैं। इसके लिए फेसबुक पर बनाए जाते हैं पेज। यह पेज बनाने वाले आप और हम में से ही होते हैं, जो इन पेज को जरुरी जानकारी के साथ अपडेट किया जाता है।

आज हम बात कर रहे हैं खास दिल्ली वालों की। दिल वालों की दिल्ली के लिए भी फेसबुक पर कई पेज हैं। यह काफी इंटरेस्टिंग तो हैं ही साथ ही आपकी दिल्ली के बारे में काफी कुछ जानकारी भी रखते हैं। यदि आप भी दिल्ली से हैं या फिर दिल्ली शिफ्ट होने जा रहे हैं तो इन टॉप 5 फेसबुक पेज को जरुर फॉलो करें।

डेल्ही

डेल्ही

यदि आप दिल्ली में नए हैं तो यह फेसबुक पेज आपके लिए एकदम सही है। इस पेज पर आपको दिल्ली में घूमने-फिरने और खाने हर जगह की जानकारी मिलेगी।

आई लव डेल्ही

आई लव डेल्ही

दिल वालों की दिल्ली किसे नहीं पसंद! दिल्ली की चकाचौंध में हर कोई मंत्रमुग्ध हो जाता है। ऐसा ही एक पेज है आई लव डेल्ही, जो दिल्ली के फैन्स के लिए है। इस पेज पर आपको दिल्ली और दिल्ली खबरों की जानकारी मिलेगी।

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस

अब दिल्ली में रह रहे हैं और बुरे ट्रैफिक का सामना न करना पड़े, ऐसा तो हो ही नहीं सकता है। इसीलिए यह फेसबुक पेज आपको दिल्ली की सड़कों के हालात का अपडेट देता है। आपको ट्रैफिक की पूरी जानकारी मिलेगी।

डेल्ही शॉपिंग

डेल्ही शॉपिंग

अब चाहे दिल्ली हो या मुंबई, शॉपिंग तो चलती ही रहती है। दिल्ली में रह रहे हैं और मार्किट के चक्कर नहीं लगाना चाहते हैं तो इस पेज को फॉलो करें। फेसबुक पर डेल्ही शॉपिंग के नाम से ग्रुप है। इस ग्रुप पर आपको कई सेलर्स के विगयापन और ऑफर्स मिलेंगे जिनसे आप खरीदारी कर सकते हैं।

डेल्ही फ़ूड ट्रक फेस्टिवल

डेल्ही फ़ूड ट्रक फेस्टिवल

किसी शहर की बात हो और उसके पकवान का जिक्र न हो ऐसा कैसे हो सकता है! दिल्ली उन शहरों में से एक है जो अपन चटपटे स्वाद के लिए जानी जाती है। दिल्ली की आलू-चाट और गोल गप्पे हर जगह फेमस है।
इस फेसबुक पर आपको डेल्ही फ़ूड ट्रक फेस्टिवल की जानकरी मिलेगी। बता दें कि 14-15 अप्रैल को जवाहरलाल नेहरु स्टेडियम में आपके लिए खास फ़ूड फेस्टिवल है, जाना न भूलें।

 
Best Mobiles in India

English summary
Facebook pages Delhi people can not miss to follow. Read more in Hindi.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X