Home
Social media

Instagram की पोस्ट को बनाना चाहते हैं क्रिएटिव और अट्रैक्टिव, तो इस ट्रिक से पोस्ट में जोड़े टेक्स्ट और स्टिकर

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Instagram का इस्तेमाल तेजी से बढ़ रहा है। इस प्लेटफॉर्म का ज्यादातर इस्तेमाल रील्स बनाने और उन्हें पोस्ट करने में किया जाता है। अपनी इस लोकप्रियता को बरकरार रखने के लिए Meta इसमें लगातार नए अपडेट पेश कर रहा है।

ऐसे में अगर आप Instagram पर फोटो के ऊपर टेक्स्ट और स्टिकर लगाना चाहते है, तो इस आर्टिकल से आप मदद ले सकते हैं। क्योंकि इंस्टाग्राम ने अपनी पोस्ट को क्रिएटिव बनाने के लिए एक शानदार ऑप्शन पेश किया है। चलिए इस ऑप्शन की प्रोसेस के बारे में जान लेते हैं।

Instagram की पोस्ट में जोड़े टेक्स्ट और स्टिकर

Instagram पर कैसे जोड़े फोटो में टेक्स्ट

Instagram पोस्ट पर टेक्स्ट जोड़ने से आप पोस्ट को काफी अट्रैक्टिव बनाने के साथ ही इस पर लाइक्स और व्यू भी बढ़ा सकते हैं।

  1. सबसे पहले Instagram ऐप खोलें।
  2. इसके बाद जिस फोटो पर टेक्स्ट लगाना है, उसे सिलेक्ट करें।
  3. अब आपको 'Aa' बटन को सर्च करना होगा, जो कि स्क्रीन के सबसे ऊपर मिलेगा।
  4. इस बटन को सर्च करने के बाद आप इसमें फॉन्ट, साइज, कलर और टेक्स्ट अलाइमेंट को अपने हिसाब से सिलेक्ट कर सकते हैं।
  5. इसके बाद ड्रैग एंड ड्रॉप को सिलेक्ट करके आप अपनी फोटो पर अपनी पसंद की जगह पर टेक्स्ट लगा सकते हैं।

फोटो पर जोड़े स्टिकर

Instagram की स्क्रीन पर सबसे ऊपर स्टिकर ऑप्शन पर क्लिक करें।

यहां स्टिकर के लिए आपको कई सारी कैटेगरी नजर आएगी, इसमें से आप अपने अनुसार किसी को भी चुन सकते हैं।

आप स्टिकर की लोकेशन, साइज और रोटेस जैसी चीजें कर सकते हैं।

इन सब के अलावा, आप फोटो पर एक से ज्यादा स्टिकर भी लगा सकते हैं।

 
Best Mobiles in India

English summary
If you want to add text and stickers on photos on Instagram, then you can take help from this article. Because Instagram has introduced a great option to make your post creative. Let's know about the process of this option.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X