एयरचैट: वीडियो नहीं ये है ऑडियो वाला सोशल नेटर्वक
एयरचैट एक ऑडियो बेस सोशल नेटवर्किंग साइट है जिसमें फोटो या फिर वीडियो पोस्ट करने की बजाए वॉयस की मदद से एक दूसरे तक अपनी बात पहुंचा सकते हैं। ये बिल्कुल वैसे ही काम करता है जैसे व्हाट्सएप में आप अपने दोस्तों के साथ ऑडियो शेयर करते हैं।
कैसे काम करता है एयरचैट
एयरचैट की ऐप में किसी भी पोस्ट पर कमेंट करने के लिए आपको एक माइक का ऑप्शन मिलेगा जिसे दबाने के बाद आप अपनी आवाज में ऑडियो रिकार्ड कर सकते हैं। ऑडियो रिकार्ड करने के बाद सिस्टम उसे ट्रांसक्राइब कर देगा और उसका फीड बनाकर पोस्ट कर देगा। इसी तरह से आप अपने दोस्तो की ऑडियो फीड को सुन सकेंगे।

एयरचैट की फीड देखने में कैसे लगती है
एयरचैट की फीड देखने में ट्विटर से काफी मिलती जुलती है, इसमें आप जिन लोगों को फॉलो करेंगे उनके टेक्ट पोस्ट आप देख सकेंगे, इन्हें इसी तरह से स्क्रॉल कर सकते है जैसे फेसबुक या फिर किसी दूसरी सोशल मीडिया प्लेटफार्म में करते हैं। इसके अलावा पोस्ट में जो टेक्ट दिया गया है उसकी रियल आवाज भी आप सुन सकेंगे जिसकी वजह से दूसरी सोशल नेटवर्किंग साइट के मुकाबले इसमें ज्यादा पर्सनल फील देता है।
एयरचैट एकाउंट कैसे बना सकते हैं
फिलहाल ऐप किवल इनवाइट बेस पर ही उपलब्ध है यानी इसे कुछ चुनिंदा लोगों को ही दिया जा रहा है यानी अगर आप किसी ऐसे व्यक्ति को जानते हैं जो पहले से एयरचैट यूज कर रहा है उसके इनवाइट पर आप एयरचैट में अपना एकाउंट बना सकते हैं। अगर आप गूगल प्ले स्टोर में जाकर एयरचैट एप डाउनलोड करते है तो आपके फोन में सेव कॉन्टेक्ट में से कौन-कौन एयरचैट यूज कर रहा है इसकी जानकारी आपको मिल जाएगी इसके बाद उन दोस्तो की मदद से आप भी एयरचैट पर एकाउंट बना सकते हैं।
किसने बनाया एयरचैट
एयरचैट को एंजेललिस्ट के को-फाउंडर नवल रवीकांत और टिंडर के को-फाउंडर ब्रायन नोर्गार्ड ने मिलकर बनाया है जो काफी दिनो सोशल मीडियो की दुनिया में ट्रेंड कर रहा है। फिलहाल हर जगह चर्चा ये हो रही है कि एयरचैट टेक्ट और वीडियो से हटकर सोशल मीडिया की दुनिया का नया सरताज होगा या फिर क्लब हाउस की तरह इसे भी कुछ दिनों में लोग भूल जाएंगे। अगर आप क्लब हाउड ऐप के बारे में नहीं जानते हैं तो ये भी एयरचैट की तरह वॉयस बेस सोशल मीडिया प्लेटफार्म है जिसमें टेक्ट की बजाए ऑडियो रूम में एक दूसरे से वॉयस चैट कर सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications








