Brahmastra Review : फिल्म ने दी बड़े पर्दे पर दस्तक, लोगों ने कहा तोबा तोबा सारा मूड खराब कर दिया
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट स्टारर ब्रह्मास्त्र ( Brahmastra ) बड़े पर्दे पर दस्तक दे चुकी है। क्या आप भी इस फिल्म को देखने का प्लान बना रहे है पर लोगो के मिलते जुलते रिएक्शन से थोड़ा सोच में है कि फिल्म देखनी चहिए या फिर पैसे बचाने है। हालांकि दर्शकों को फिल्म पसंद आ रही है और बॉक्स ऑफिस कलेक्शन इसका सबूत है।

दूसरी तरफ हमेशा सुर्ख़ियों में रहने वाली कंगना रनौत ने रिपोर्ट किए जा रहे आंकड़ों पर विश्वास करने से इनकार कर दिया है। उन्होंने ब्रह्मास्त्र ( Brahmastra ) के निर्माताओं पर फिल्म के लिए नकली आंकड़े डालने का आरोप लगाया। खैर, आप ही फिल्म देखने वाले दर्शकों के रिएक्शन को देखे और उसके बाद फैसला लें कि आपको फिल्म देखनी चाहिए या नहीं ....
Brahmastra: कलेक्शन और फिल्म की कास्ट
ब्रह्मास्त्र ( Brahmastra ) अयान मुखर्जी द्वारा निर्देशित है और इसमें रणबीर कपूर और आलिया भट्ट मुख्य भूमिका में है। फिल्म में अमिताभ बच्चन, मौनी रॉय और नागार्जुन भी प्रमुख भूमिकाओं में है साथ ही आप फिल्म में शाहरूख खान को भी देख सकते है । फिल्म अब तक वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 75 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर चुकी है।
Brahmastra: बजट 400 करोड़
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, Brahmastra के OTT राइट्स तगड़ी रकम में बेचे गए है। फिल्म OTT पर इस महीने या अगले महीने अक्टूबर में रिलीज की जा सकती है. हालांकि आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। साथ ही बता दें कि फिल्म का बजट 400 करोड़ है।
Brahmastra: इस प्लेटफॉर्म पर देगी दस्तक
OTT प्ले की रिपोर्ट के अनुसार OTT अधिकार डिज्नी प्लस हॉटस्टार को बेचे गए है। खैर, अभी इसकी कोई पुष्टि नहीं हुई है। Brahmastra ओटीटी राइट्स गेम चेंजर होगा क्योंकि धर्मा फिल्मों का अमेज़ॅन प्राइम वीडियो के साथ एक सौदा है, और इसकी सभी फिल्में इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर ही रिलीज़ होती है। इसलिए यह कौन सा ओटीटी प्लेटफॉर्म होगा, यह कहना मुश्किल है।


Click it and Unblock the Notifications







